फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के करीब 22,000 करोड़ रुपए लेकर फरार तीनों भगोड़े कई लग्जरी कारों के मालिक, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Dec 2018 12:28 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 24 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Vijay Malya, Nirav modi & Lalit modi all are the owners of luxury cars
Luxury cars of Malya, Nirav & Lalit

भारत के सबसे बड़े तीन भगोड़े कारोबारी विजय माल्या, ललित मोदी और नीरव मोदी का किस्सा किसी से छुपा नहीं है। 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है, वहीं नीरव मोदी पीएनबी के 13000 करोड़ रुपये घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।



हालांकि, पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वॉरंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर बाहर हैं। फिलहाल, इनके वकील अदालत में कई तरह की दलीलें पेश कर रहे हैं। खैर, आज आपको हम बताने जा रहे हैं कि कानून के द्वारा घेरे जाने पर इन भगोड़ो ने कौन-सी कारें पीछे छोड़ी हैं।

Vijay Malya, Nirav modi & Lalit modi all are the owners of luxury cars
Rolls Royce Ghost

Rolls-Royce Ghost 
माल्या की सबसे महंगी कारों में रॉल्स रॉयस घोस्ट कार शुमार थी। जिसकी कीमत करीब 5.25 से लेकर 5.65 करोड़ रुपए है। यह कार सुपर लग्जरी श्रेणी में आती है जो केवल 4.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पर पहुंच जाती है। इस कार में माल्या को कई बार देखा गया। बता दें, माल्या की यह कार मात्र 2.42 करोड़ रूपए में नीलाम हुई थी।

Vijay Malya, Nirav modi & Lalit modi all are the owners of luxury cars
Rolls Royce Phantom

Rolls Royce Phantom
रॉल्स रॉयस फैंटम माल्या की सबसे महंगी कार थी। जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रूपए है। इस कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 6 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस लाजवाब कार में 6.6-लीटर 12वी  इंजन दिया गया है। जो 453 बीएचपी का पावर और 720 एनएम का टॉर्क देता जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Malya, Nirav modi & Lalit modi all are the owners of luxury cars
2018 Maserati Quattroporte GTS

Maserati Quattroporte
बिग बॉस शो से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली सनी लियोन की भी पसंदीदा कार मासेराती है। कार की कीमत 1.4 करोड़ रुपये है। माल्या के पास पहले जेनरेशन की Quattroporte थी। जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रूपए है। बता दें, माल्या की यह कार करीब 37 लाख रूपए में नीलाम हुई थी।

विज्ञापन
Vijay Malya, Nirav modi & Lalit modi all are the owners of luxury cars
mercedes-benz s-class

Mercedes-Benz S-Class
माल्या के पास मर्सिडीज की सबसे लग्जरी स्पोर्ट कार है। इस कार की कीमत भारत में 8 से 9  करोड़ रुपए के बीच है। कार की खासियत यह है कि यह एक बुलेट प्रुफ कार भी है। इसमें 12वी का पेट्रोल इंजन लगा है जो 530 बीएचपी का पावर और 830 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed