फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Registrtion Fall: फरवरी में वाहन पंजीकरण में आई कमी: FADA ने बताई यह बड़ी वजह

Wed, 10 Mar 2021 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
new vehicle registrtion fall in feb vehicle registrations february 2021 passenger vehicle sales data commercial vehicle sales figures india federation of automobile dealers association of india (fada)
Automobile sector sales - फोटो : For Representation Only
Vehicle Registrtion Down: देश भर में फरवरी के महीने में वाहन पंजीकरण में पिछले साल फरवरी की तुलना में 13 फीसदी से ज्यादा की कम आई है। इसमें भी तीन पहिया वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीक्लस) का पंजीकरण सबसे कम हुआ है। वाहन उद्योग से जुड़े संगठन फाडा ने यह जानकारी दी है। 
new vehicle registrtion fall in feb vehicle registrations february 2021 passenger vehicle sales data commercial vehicle sales figures india federation of automobile dealers association of india (fada)
Automobile sector sales - फोटो : For Representation Only
Federation of Automobile Dealers Association (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर देश में वाहन पंजीकरण का आंकड़ा जारी किया। बयान के मुताबिक 2020 के फरवरी के आंकड़ों की तुलना में पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) का पंजीकरण 10.6 फीसदी बढ़ा है। पिछले महीने 2.54 लाख पंजीकरण हुए थे, जो एक साल पहले फरवरी के महीने में 2.29 लाख थे।
new vehicle registrtion fall in feb vehicle registrations february 2021 passenger vehicle sales data commercial vehicle sales figures india federation of automobile dealers association of india (fada)
Two Wheeler - फोटो : For Representation Only
पिछले महीने में दोपहिया, तीन पहिया और वाणिज्यिक वाहनों सभी के रजिस्ट्रेशन में कमी दर्ज की गई है। तीन पहिया और वाणिज्यिक वाहनों को खास तौर पर भारी नुकसान हुआ है। तीन पहिया वाहनों के पंजीकरण में 49.65 फीसदी की गिरावट आई है, वहीं कमर्शियल वाहनों के पंजीकरण में 29.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new vehicle registrtion fall in feb vehicle registrations february 2021 passenger vehicle sales data commercial vehicle sales figures india federation of automobile dealers association of india (fada)
three wheeler - फोटो : For Representation Only
वाहनों के पंजीकरण में कमी के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन फाडा का मानना है कि कम रजिस्ट्रेशन के लिए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ईंधन की खपत पर पड़ा है। एफएडीए के बयान में कहा गया है कि उपभोक्ता खर्च में गिरावट आई है। यह भारत की अर्थव्यवस्था के पीछे की ताकत है और जीडीपी की 60 फीसदी हिस्सेदारी इसी से आती है।" बयान में आगे कहा गया है कि, "इससे यह भी पता चलता है कि उपभोक्ता अभी भी अनिश्चित हैं और अपनी आय के बारे में चिंतित हैं और खर्च के बारे में सतर्क हैं।"
विज्ञापन
new vehicle registrtion fall in feb vehicle registrations february 2021 passenger vehicle sales data commercial vehicle sales figures india federation of automobile dealers association of india (fada)
commercial vehicle - फोटो : For Representation Only
विंकेश गुलाटी ने अन्य वजहों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "फाडा के सर्वे से पता चला है कि यात्री वाहनों में 50 फीसदी डीलरों ने वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण 20 फीसदी से ज्यादा बिक्री खो दी है।" उन्होंने कहा कि सेमी-कंडक्टरों की वैश्विक कमी के कारण पैसेंजर व्हीकल्स का वेटिंग पीरियड आठ महीने तक बढ़ गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed