फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आदिल राशिद ने दिलाई धोनी की याद, 56 इंच चौड़ा जाएगा हर भारतीय का सीना

Mon, 20 May 2019 06:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 May 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
England vs Pakistan: Adil Rashid copied ms dhoni style for run out Babar Azam
आदिल रशीद रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल राशिद ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय में एमएस धोनी की याद दिला दी। 19 मई को हुए 5वें और आखिरी मैच में यह मजेदार वाकया तब देखने को मिला जब बाबर आजम अपने शतक से चूक गए।

England vs Pakistan: Adil Rashid copied ms dhoni style for run out Babar Azam
आदिल राशिद रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंग्लैंड के 351 रन के जवाब में जब पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तीन विकेट 6 रन के भीतर ही गिर गए। पाकिस्तान के लिए मुसीबत आ चुकी थी। इसे संभाला बाबर आजम और कप्तान सरफराज अहमद ने। दोनों ने रन बनाने शुरू किए. देखते देखते पाकिस्तान का स्कोर 100 से पार चला गया फिर 150 पार भी हो गया।

England vs Pakistan: Adil Rashid copied ms dhoni style for run out Babar Azam
आदिल राशिद रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया

इतने में 27वें ओवर की पहली गेंद फेंकने आए इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद। क्रीज पर दोनों बल्लेबाज सेट हो चुके थे। दूसरी गेंद पर सरफराज ने शॉट खेला और दो रन भागने की कोशिश की। इतने में जोस बटलर ने गेद नॉर्न स्ट्राइकर्स पर फेंकी और आदिल राशिद ने गेंद को कलेक्ट करके अलग ही अंदाज स्टंप्स पर मारी। राशिद की इस थ्रो से बाबर आजम रन आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
England vs Pakistan: Adil Rashid copied ms dhoni style for run out Babar Azam
आदिल राशिद रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया

राशिद का यह थ्रो देखने लायक था। दुनिया को धोनी की याद आ गई क्योंकि जिस अंदाज में यह रन आउट हुआ, धोनी अक्सर मैदान पर ऐसा करिश्मा करते नजर आते हैं। अगर बाबर आजम मैदाम पर कुछ देर और टिक जाते तो इंग्लैंड के हाथों से मैच छिन भी सकता था। खैर, पाकिस्तान की तरफ से 297 रन बने और इंग्लैंड ये मैच भी जीत गई। इस बार जीत का फासला 54 रन का रहा।

यहां देखिए VIDEO



 

विज्ञापन
England vs Pakistan: Adil Rashid copied ms dhoni style for run out Babar Azam
विश्व कप 2019 ट्रॉफी - फोटो : आईसीसी

इस हार के साथ ही पाकिस्तान पांच मैच की वन-डे सीरीज 0-4 से गंवा बैठा क्योंकि एक मैच बारिश से धुल गया था। अब क्रिकेट का डोज 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे विश्व कप से मिलेगा। पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed