फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लांच होने जा रही हैं ये 5 दमदार एसयूवी कार

Wed, 19 Sep 2018 11:23 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
upcoming suv cars that will come soon in market
upcoming suv's
आजकल सड़कों पर सभी तरह की कारें दौड़ रही हैं किसी के पास हैचबैक कार है तो किसी के पास सेडान तो कोई एसयूवी का दीवाना है। एसयूवी कारों की अपनी एक धाक होती है देखने में यह काफी बड़ी होती हैं जिसकी वजह से लोगों में ये पसन्द की जाती है। कार कंपनियां मार्केट के ट्रेन्ड को देखते हुए आने वाली कारों पर काम करती हैं। फिलहाल कार कंपनियां कुछ ऐसी एसयूवी लेकर आ रहीं हैं जो बाजार में मौजूदा कारों से अलग होगी। आइए बताते हैं कौन सी है वो एसयूवी  कार
upcoming suv cars that will come soon in market
honda crv

होंडा सीआर-वी 
होंडा कंपनी ने इस कार की लांचिंग डेट 9 अक्टूबर रखी है। इस कार में 1.6-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड  डीजल इंजन मिलेगा। जो 120बीएचपी पॉवर और 300 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा। कार की कीमत 24 लाख से 30 लाख के बीच कंपनी रख सकती है। लांच होने पर इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवैगन टिगुआन से होने की उम्मीद है।

upcoming suv cars that will come soon in market
Mahindra XUV700

 महिंद्रा  एक्सयूवी 700
महिंद्रा ने भी अपनी नई एक्सयूवी 700  को  9 अक्टूबर को लॉन्च करने की  पूरी तैयारी  कर ली है। यह कार Ssangyong Rexton G4 का इंडियन वैरियंट होगी. इस लक्जरी एक्सयूवी 700 
कार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। जो 220 बीएचपी पॉवर और 225 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा। महिंद्रा इस कार की कीमत भी होंडा सीआर-वी के बराबर 24 लाख से 28 लाख के बीच रख सकती है। फिलहान मार्केट में इस कार के टक्कर की टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर जैसी कारें मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming suv cars that will come soon in market
tata harrier

टाटा हैरियर
टाटा की यह कार हैरियर कंपनी की चार अपकमिंग कारों में से एक है। इस कार में  2 लीटर की क्षमता वाला डीजल इंजन दिया जायेगा। साथ ही इसमें 2.0 डिजाइन लैंग्वैज भी उपलब्ध होगा। यह कार 5 और 7 सीट वाले, दो वेरियंट में उपलब्ध होगी। इस कार को कंपनी अगले साल लांच कर सकती है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपये होगी। जो कि लांच होने वाली एसयूवी में सबसे कम है।

विज्ञापन
upcoming suv cars that will come soon in market
Nissan Kicks

निसान किक्स
निसान अपनी इस एसयूवी को अगले साल लांच करने की तैयारी में है। निसान किक्स में 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा, जो 108 बीएचपी0 और 240एनएम का पीक टार्क जनरेट करेगा।इंजन 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। उम्मीद है कि इसे 1.5 लीटर के पेट्रोल वेरियंट के साथ भी पेश किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed