देश की पहली ‘आवाज से कंट्रोल’ होने वाली मॉरिस गैराज यानी एमजी मोटर्स की पहली एसयूवी हेक्टर आज लांच होने जा रही है। एमजी की यह पहली एसयूवी होगी, जो भारत में लांच होगी। इस एसयूवी में 2.0 लीटर का फिएट का डीजल इंजन होगा, वहीं इसका डुअल क्लच के साथ पेट्रोल इंजन भी लांच किया जाएगा। लांचिंग से ठीक पहले ही हेक्टर की तस्वीरें लीक हुई हैं।
दो ही वेरियंट स्पॉट
बुधवार यानी 15 मई को लांच होने वाली हेक्टर के अब तक केवल दो ही वेरियंट स्पॉट हुए हैं। टॉप वेरियंट में एक्सटीरियर में कई जगहों पर क्रोम फिनिश मिलेगी। वहीं लोअर वेरियंट में ग्रिल, लोअप बंपर और विंडो लाइन पर सिल्वर टच मिलेगा। लोअर वेरियंट में सिंगल टोन अलॉय मिलेगा, बकि टॉप वेरियंट में डुअल टोन अलॉय होगा। लोअर वेरियंट में ब्लैक हेक्सागोनल मेश ग्रिल मिलेगी। इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डे लाइ, रूफ रेल्स, ORVM और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल मिलेगा।
डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर
इंजन की बात करें तो इसमें फिएट का 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन मिलता है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल मोटर के साथ डीसीटी यानी डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। पेट्रोल इंजन के साथ सेमी हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा।
60 लाख की कीमत वाली कारों के फीचर कम कीमत में
फीचर्स की बात करें, तो इसमें इमरजेंसी कॉल्स, 17 इंच के टायर, व्हीकल स्टेटस, सनरूफ, टेलगेट और डोर लॉक के लिए रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसके साथ 360 डिग्री का कैमरा, ऑटो डे-नाइट लाइट IRVM, 7 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें ऐसी कई खासियतें होंगी, जो 60 लाख की कीमत वाली कारों में मिलते हैं।
18 से 20 लाख रुपये के बीच कीमत
5 of 5
mg hector india launch
- फोटो : Team-BHP
एमजी हैक्टर की कीमत की बात करें, तो इसके टॉप वेरियंट की ऑन रोड कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।