{"_id":"5f0843340aeffc4bdd7e914b","slug":"upcoming-maruti-suzuki-cars-upcoming-hyundai-cars-in-india-2020-maruti-suzuki-swift-facelift-2020-launch-date-maruti-suzuki-s-cross-petrol-hyundai-tucson-facelift-2020-hyundai-venue-imt-hyundai-i20-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की दो सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां Maruti और Hyundai ला रही है 5 नई शानदार कारें, जानें इनकी खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की दो सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां Maruti और Hyundai ला रही है 5 नई शानदार कारें, जानें इनकी खूबियां
Fri, 10 Jul 2020 04:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Car
- फोटो : For Representation only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और उसके बाद दूसरे नंबर की आने वाली Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) भारतीय कार बाजार में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। दोनों कंपनियां इस साल के अंत तक अपने कई नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में पेश करने वाली हैं। मारुति और ह्यूंदै ने अपनी जल्द लॉन्च होने वाली कुछ कारों की पुष्टि कर दी है, और कुछ मॉडल्स की लॉन्चिंग की तैयारी आखिरी चरण में है। यहां पढ़े इस साल लॉन्च होने वाली ह्यूंदै मोटर्स और मारुति सुजुकी की 5 कारों के बारे में।
Hyundai Tucson facelift
- फोटो : Hyundai
Hyundai Tucson Facelift
भारत में फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार पेश किए जाने के बाद Hyundai Tucson facelift (ह्यूंदै ट्यूशॉन फेसलिफ्ट) भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150hp का पावर और 192Nm का टार्क जेनरेट करेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जो 182hp का पावर और 400Nm का टार्क जेनरेट करेगा। दोनों इंजन के साथ एक टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड गियरबॉक्स और डीजल वेरिएंट में ऑल-न्यू 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो, नई ट्यूशॉन फेसलिफ्ट की ओवरऑल स्टाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि नए फेसलिफ्ट मॉडल में ह्यूंदै की कैस्केडिंग ग्रिल, नई हेडलाइट और टेल-लाइट यूनिट का नया वर्जन और फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। ये सभी नए फीचर्स इसे एक नया लुक देने में मदद करते हैं।

Hyundai i20 2020
- फोटो : For Representation only
New Hyundai i20
नई Hyundai i20 ह्यूंदै मोटर्स की इस साल भारत में लॉन्च होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित कारों में शुमार है। नई ह्यूंदै i20 तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इनमें 81.8bhp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 100bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 100bhp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। नेक्सट-जेनरेशन i20 भारत में छठवीं कार होगी जिसमें ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिलेगी। सेगमेंट और कीमत के आधार पर, आनेवाली i20 में वेन्यू के जैसे कनेक्टेड कार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से नई i20 में बिल्कुल नए फीचर्स मिलेंगे। कार में 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। नई Hyundai i20 सितंबर में लॉन्च हो सकती है।

Hyundai Venue First Drive
- फोटो : For Representation only
Hyundai Venue IMT
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रिय कार Hyundai Venue का एक नया वेरिएंट iMT लॉन्च होने वाला है। ह्यूंदै की iMT (इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन) से लैस यह एक क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार होगी जो भारतीय कार बाजार में पहली बार किसी कार में मिलने वाला है। इस एसयूवी में भी वेन्यू का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। ह्यूंदै की नई कार ऑटोमैटिक कार जैसी ही होगी, जिसमें केवल क्लच नहीं होगा। यानी इसमें आपको ब्रेक और एक्सीलेटर के पैडल्स मिलेंगे। लेकिन यह ऑटोमैटिक कार नहीं होगी। इस कार में आप नॉर्मल मैनुअल कार की तरह ही गियर बदल सकेंगे। ऑटोमैटिक कार ड्राइव करने का एक अलग अनुभव होता है, लेकिन गियर पर कंट्रोल के मामले में यह मैनुअल जैसा फील नहीं देती है। ऐसे में ह्यूंदै का नया ट्रांसमिशन इन दोनों के बीच की एक नई कड़ी साबित हो सकती है। सीधी भाषा में कहें तो आप अपने हिसाब से गियर को बदल सकेंगे लेकिन इस दौरान बार-बार क्लच दबाने के झंझट से आपको छुटकारा मिल जाएगा। iMT गियरबॉक्स के अलावा वेन्यू के नए वेरिएंट में अन्य कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

2020 Suzuki Swift Facelift
- फोटो : For Representation only
Maruti Suzuki Swift Facelift
सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार Swift का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। अपडेटेड स्विफ्ट में नया 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन Maruti Suzuki Dzire Facelift (मारुति सुजुकी डिजायर फेसलिफ्ट) में भी मिलता है। यह इंजन 91PS का पावर जेनरेट करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। स्विफ्ट फेसलिफ्ट की डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा और इसमें नए फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। स्विफ्ट फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट बंपर, नई ग्रिल और ड्यूल-टोन फिनिश मिलेंगे। इसके साथ ही इस कार में रीडिजाइनंड अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट को त्यौहारी सीजन को दौरान लॉन्च किया जा सकता है।