सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी तक SsangYong Tivoli X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 को सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार माना जाता है, वहीं ह्यूंदै वेन्यू के आने से इस सेगमेंट में लड़ाई और दिलचस्प होने वाली है। वेन्यू को मोस्ट फीचर रिच कार माना जा रहा है। वेन्यू का मुकाबला एक्यूवी300, विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से होना है। आइए जानते हैं ह्यूंदै वेन्यू और महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में कौन पड़ेगा भारी...
Hyundai Venue vs Mahindra XUV300 में है जबरदस्त टक्कर, पढ़ें कौन सी एसयूवी है बेस्ट
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा।
महिन्द्रा एक्सयूवी 300
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पावर और 1,500-2,500 आरपीएम पर 300 एनएम का टार्क देता है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 42 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, डीजल इंजन के साथ टैंक फुल कराने पर 840 किमी तक का सफऱ तय कर सकती है।
वहीं इसका पेट्रोल वेरियंट 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है, वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, वहीं यह मात्र 11.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के माइलेज की बात करें, तो एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक डीजल इंजन के साथ यह 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
डाइमेंशन
वेन्यू की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है। वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम का है।
एक्सयूवी 300 की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम और ऊंचाई 1617 एमएम है। वहीं इसका व्हील बेस सबसे ज्यादा 2600 एमएम है।

फीचर लिस्ट
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू को फीचर कनेक्टेड कार कह सकते हैं। वेन्यू में इतने फीचर हैं, शायद इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं हैं। वेन्यू में 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में ऱिअर एसी वेंट, ग्लोव बॉक्स कूलिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, व्हील एयर कर्टेंस, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वॉयस रिकग्नाइजेशन, फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं। साथ ही ह्यूंदै 3 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी और 3 साल का रोड साइड असिस्टेंट भी दे रहा है। वेन्यू में 6 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिग ऑटो डोर अनलॉक्स, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनैजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और ISOFIX माउंट्स मिलेगा।
महिन्द्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा की XUV300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बता दें, इस प्लेटफॉर्म को 2015 KNCAP (कोरियाई नई कार आकलन कार्यक्रम) ऑटोमोटिव सेफ्टी टेस्ट से ग्रेड 1 सुरक्षा पुरस्कार सहित कई सुरक्षा और एर्गोनोमिक पुरस्कार मिल चुके हैं। कार में सेफ्टी को ध्यान मे रखते हुए 7 एयरबैग्स, ABS, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक और ESP भी मिलते हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल, स्टीयरिंग मोड, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 7 एयरबैग्स सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हीटेड विंग मिरर, आइडियल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, लेदर सीट्स, लेदर स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।
कीमत
ह्यूंदै वेन्यू को 21 मई 2019 को लान्च किया जाएगा। इसकी कीमत 8 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 पेट्रोल
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु
एक्सयूवी 300 डीजल
W4 - 8.49 लाख रु
W6 - 9.30 लाख रु
W8 - 10.80 लाख रु
W8 (O) - 11.99 लाख रु