2019 और 2020 भारतीय कार बाजार के लिए गुलजार रहने वाला है। ह्यूंदै, मारुति समेत तमाम कार कंपनियां अपनी कारों के फेसलिफ्ट और नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं किआ, एमजी और Citroen जैसे नए प्लेयर्स की कारें लान्चिंग की कतार में हैं। लेकिन इन कारों में सबसे ज्यादा फोकस हैचबैक कारों पर होगा। जानते हैं कौन सी हैचबैक कारें हैं कतार में...
रेनो क्विड फेसलिफ्ट
रेनो अपनी एंट्री लेवल माइक्रो एसयूवी क्विड को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लान्च करेगी। रेनो के अपडेटेड वर्जन में स्टैंडर्ड ड्राइवर साइड ईबीडी के साथ एबीएस का फीचर होगा। इसके अलावा रेनो के इंटीरियर में भी बदलाव होंगे। नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट भी मिल सकता है। हालांकि रेनो 1 अप्रैल से क्विड की कीमतों में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है, जो इसके सभी वैरियंट्स पर लागू होगी। नई क्विड को इस साल के आकिर में त्यौहारी सीज में लान्च किया जा सकता है।
मारुति ऑल्टो
3 of 9
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
मारुति की एंट्री लेवल कार ऑल्टो के अपडेट होने की खबरें काफी समय से हैं। नई ऑल्टो फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट पर बेस्ड होगी। वहीं इसमें 1 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन ही लान्च किया जा सकता है। ऑल्टो को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। नई ऑल्टो में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा हो सकता है। ननई आल्टो की टक्कर रेनो क्विड और डेटसन रेडी गो से होगी।
रेनो क्विड ईवी
रेनो क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लेकर आएगी। पहली बार इस सेगमेंट में कोई कार इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ लान्च होगी। खबरों के मुताबिक क्विड ईवी एक बार चार्ज होने पर 250 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं इसमें बंपर भी नया होगा और बॉडी डिजाइन रेगुलर क्विड से अलग होगा। क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल में लॉन्च होगा।
टाटा टियागो ईवी
टाटा अपनी कारों को इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ लान्च कर रही है। हाल ही में हुए जिनेवा मोटर शो में टाटा ने अपनी अल्ट्रोज हैचबैक की इलेक्ट्रिक वर्जन लाने का एलान किया था। वहीं हैचबैक टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल दूसरी तिमाही में लान्च हो सकता है। इसमें 85 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो 115 पीएस की पावर देगी। वहीं इसका टार्क 200 एनएम का होगा। टियागो सिंगल चार्ज पर 140 किमी की दूरी तय करेगी।