{"_id":"5c2c442bbdec22532f13e4da","slug":"upcoming-bikes-of-2019-see-the-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 में लांच होने वाली बाइक्स पर एक नजर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश में लगातार बढ़ रही दमदार पावर और स्टाइलिश बाइक की डिमांड ने वाहन कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी कारण कंपनियां अपनी बाइक्स को अलग अलग सेगमेंट में लांच कर रही हैं, 2019 में कुछ ऐसी बेहतरीन बाइक्स लांच होंगी। जिन पर लंबे समय से बाइक प्रेमीयों की निगाहें हैं। तो आइए आप भी डाल लिजिए एक नजर।
Royal Enfield Scramblers
2 of 7
Royal Enfield Scramblers
रॉयल एनफील्ड इस साल अपनी स्क्रैम्बलर 500 बाइक को लांच करेगी। जिसे बाजार में साल 2019 की पहली तिमाही में उतारा जाएगा। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। देखेन में यह मोटरसाइकिल ज्यादातर क्लासिक 500 की तरह दिखती है। खबरों की मानें तो इस बाइक में क्लासिक 500 वाला ही 499 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। जो 5,250 आरपीएम पर 27.6 एचपी और 4,000 आरपीएम पर 41.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
Jawa Perak
3 of 7
jawa Perak
लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक कर रही जावा मोटरसाइकिल को जावा लवर्स से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। इस साल जावा मोटरसाइकिल की बाइक पेराक सड़कों पर दिखाई देगी। इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक को जून 2019 तक बाजार में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kawasaki Z400
4 of 7
Kawasaki Z400
कावासाकी की बाइक जेड400 इस साल लांच की जाएगी। जो निन्जा 400 का नई जनरेशन होगी। इस बाइक को भारतीय बाजार में 4 लाख रुपए की रेंज में उतारा जाएगा। इस बाइक में 399 सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 44 बीएचपी की पावर और 38 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
विज्ञापन
Ktm 390 Adventure
5 of 7
ktm 390 adventure
केटीएम काफी वक्त से KTM 390 Adventure मोटरसाइकिल की इंडिया में टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इसे 2019 के मध्य में लांच कर सकती है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की संभावित कीमत 2.5 से 3.0 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।