फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस त्योहार भारत में लॉन्च हुए ये 5 धाकड़ स्कूटर, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

Sun, 25 Oct 2020 05:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition to BS6 Hero Maestro Edge 110 to Maestro Edge 125 Stealth Edition to Pleasure Plus Platinum to BS6 Access 125 here are latest launch in this festive season
Latest Scooters In India - फोटो : Amar Ujala

अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल इस महीने कई दोपहिया कंपनियों ने अपने नए स्कूटरों को भारत में लॉन्च किया है। आज हम आपको उन सभी स्कूटरों के नाम, फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इस त्योहार इनमें से कौन सा स्कूटर सबसे बेहतर रहेगा। तो डालते हैं एक नजर,

TVS NTorq 125 SuperSquad Edition

TVS NTorq 125 SuperSquad Edition to BS6 Hero Maestro Edge 110 to Maestro Edge 125 Stealth Edition to Pleasure Plus Platinum to BS6 Access 125 here are latest launch in this festive season
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition - फोटो : TVS

NTorq 125 SuperSquad की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,865 रुपये है। टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले Race एडिशन के मुकाबले यह स्पेशल एडिशन 3000 रुपये महंगा है। TVS NTorq 125 SuperSquad एडिशन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें कॉम्बैट ब्लू, इनविन्सिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक शामिल है। कॉम्बैट ब्लू, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। वहीं, इनविन्सिबल रेड ऑयरन मैन से प्रेरित है। जबकि, स्टील्थ ब्लैक, ब्लैक पैंथर से प्रेरित है।

Suzuki BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street 

TVS NTorq 125 SuperSquad Edition to BS6 Hero Maestro Edge 110 to Maestro Edge 125 Stealth Edition to Pleasure Plus Platinum to BS6 Access 125 here are latest launch in this festive season
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

सुजुकी ने अपनी BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन नए स्कूटर्स में ब्लूटूथ इनेबल डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। Suzuki Access 125 के ब्लूटूथ और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,700 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 78,600 रुपये है। ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा इन दोनों ही स्कूटर्स में ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन्स भी मिलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

BS6 Hero Maestro Edge 110

TVS NTorq 125 SuperSquad Edition to BS6 Hero Maestro Edge 110 to Maestro Edge 125 Stealth Edition to Pleasure Plus Platinum to BS6 Access 125 here are latest launch in this festive season
Hero Maestro Edge 110 BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

BS6 Hero Maestro Edge 110 स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा ईको फ्रेंडली हो गया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 60,950 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 62,450 रुपये तक जाती है। इंजन के अलावा इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसका लुक बीएस4 मॉडल जैसा ही है। इसमें पावर के लिए 110.9 सीसी बीएस6 इंजन दिया गया है। नए BS6 Maestro Edge 110 में बीएस4 मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा। 

विज्ञापन

Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition

TVS NTorq 125 SuperSquad Edition to BS6 Hero Maestro Edge 110 to Maestro Edge 125 Stealth Edition to Pleasure Plus Platinum to BS6 Access 125 here are latest launch in this festive season
Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp

Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 72,950 लाख रुपये है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है। इसमें नया मैट ग्रे कलर शेड और थीम के साथ नया बॉडी ग्राफिक्स दिया गया है। नए स्कूटर में प्रीमियम 'Stealth' क्रेस्ट बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड स्ट्रिप्स, टोन-ऑन-टोन स्ट्रिप्स दी गई है, जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर में 125 सीसी वाला फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed