फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS और Honda की ये बाइक्स हुईं महंगी: इन मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ीं, जानें नया दाम

Thu, 06 May 2021 09:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
TVS Bike price hike Honda Bike price hike TVS Apache RTR 160 and Honda HNess CB 350 gets costlier
TVS Apache RTR 160 BS6 - फोटो : TVS (For Reference Only)
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने मई महीने में अपनी अपाचे सीरीज की सबसे सस्ती स्पोर्ट बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इसी तरह होंडा मोटरसाइकिल ने भी अपनी हाल में लॉन्च की गई दमदार बाइक हाइनेस की कीमत में इजाफा किया है। बता दें कि हाल में देश में अन्य वाहन निर्माताओं ने अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियों ने एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया था। हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, यामाहा और होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी। ऑटो निर्माताओं ने वाहन उत्पादन की बढ़ती लागत का हवाला दिया है। 
TVS Bike price hike Honda Bike price hike TVS Apache RTR 160 and Honda HNess CB 350 gets costlier
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
अब एक बार फिर टीवीएस मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट बाइक Apache RTR 160 के दाम बढ़ाए हैं। यह मोटरसाइकिल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अब यह मोटरसाइकिल 1,250 रुपये महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद Apache RTR 160 के एंट्री लेवल ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,08,565 रुपये हो गई है, जो पहले 1,07,315 रुपये थी। जबकि इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,11,615 रुपये हो गई है, जो पहले 1,10,365 रुपये थी। 
TVS Bike price hike Honda Bike price hike TVS Apache RTR 160 and Honda HNess CB 350 gets costlier
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
टीवीएस मोटर्स ने बाइक की कीमत बढ़ोतरी का आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर बाइक की नई कीमत अपडेट कर दी गई है। बता दें कि कंपनी ने Apache RTR 160 बाइक की सिर्फ कीमत बढ़ाई है। इसके अलावा इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक में 159.7cc का ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 17.6 hp का पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Bike price hike Honda Bike price hike TVS Apache RTR 160 and Honda HNess CB 350 gets costlier
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
देश की प्रमुख टू-व्हीलर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (एचएमएसआई) ने भी अपनी हाल ही लॉन्च की गई प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 की कीमत बढ़ाने का एलान किया है। बता दें कि जनवरी के बाद यह दूसरी बार है जब Honda H'Ness CB 350 की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
TVS Bike price hike Honda Bike price hike TVS Apache RTR 160 and Honda HNess CB 350 gets costlier
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
कंपनी अपनी H’ness CB350 बाइक को दो वेरिएंट्स - DLX और DLX Pro में बेचती है। होंडा ने दोनों वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 3,405 रुपये की बढ़ोतरी की है। H’ness CB350 बाइक के DLX वेरिएंट की कीमत अब 1,89,905 रुपये हो गई है। कीमत बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 1,86,500 रुपये थी। वहीं DLX Pro वेरिएंट की कीमत 1,95,905 रुपये हो गई है, जो पहले 1,92,500 रुपये थी। बता दें कि सभी कीमतें बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed