देश में फुल साइज़ MPV सेगमेंट में टोयोटा सबसे आगे है। इनोवा और क्रिस्टा MPV सेगमेंट में काफी पसंद की जा रही हैं। और अब टोयोटा भारत में अपनी एक और नई MPV लाने की तैयारी में है। लेकिन इस बार यह कंपनी की भारत के लिए सबसे लग्जरी MPV होगी। आइये जानते हैं...
कब होगी लांच?
2 of 4
टोयोटा वेलफायर
- फोटो : Social
कंपनी जिस नई MPV को भारत में लांच करने जा रही है उसका नाम “वेलफायर” (Vellfire) होगा जोकि मौजूदा इनोवा और क्रिस्टा से लग्जरी होगी। यह 7 सीटर होगी। टोयोटा वेलफायर भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) यानी पूरी तरह बनी हुई इंपोर्ट की जा सकती है। और इस साल के अंत तक इसे लांच किया जा सकता है। कायास लगाए जा रहें हैं कि इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। और इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज की MPV वी-क्लास से होगा।
इंजन और फीचर्स
3 of 4
टोयोटा वेलफायर
- फोटो : Social
भारत में आने वाली टोयोटा वेलफायर में 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जोकि कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) भी होगा से लैस होगा। इतना ही नहीं इसके बेस मॉडल में मैन्युअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पर्सनल स्पॉट लाइट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स
4 of 4
टोयोटा वेलफायर
- फोटो : Social
टोयोटा इस MPV में काफी प्रीमियम का क्वालिटी देखने को मिलेगी। इसका इंटीरियर ब्लैक कलर में होगा जबकि डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड फिनिश देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसके सेंटर कंसोल पर क्रोम फिनिश मिलेगी। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे।