Toyota अपनी प्रीमियम एसयूवी Fortuner का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई 2020 Toyota Fortuner की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि कंपनी त्यौहारी सीजन सितंबर-अक्टूबर 2020 के दौरान यानी दिवाली से पहले इसे बाजार में उतार सकती है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 4 जून को थाईलैंड में Fortuner फेसलिफ्ट को ग्लोबली पेश करने वाली है। Toyota Fortuner देेेश की सबसे पॉपुलर SUV में शामिल है...
2 of 5
Toyota Fortuner (File Photo)
लीक हुई तस्वीरों में Fortuner फेसलिफ्ट के लुक सहित कई जानकारी सामने आई है। कंपनी के इस अपडेटेड मॉडल में नए एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो नई टोयोटा हैरियर क्रॉसओवर से प्रेरित हैं। अपडेटेड एसयूवी के बोनट के लुक में भी मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें कॉम्पैक्ट अपर ग्रिल और बड़े बंपर के साथ लोअर ग्रिल और नया फ्रंट फॉग लैंप दिया गया है। अपडेटेड फॉर्च्यूनर में 17-इंच के नए अलॉय व्हील्ज मिलेंगे।
3 of 5
Toyota Fortuner Limited-Edition (File Photo)
- फोटो : Toyota
2020 Toyota Fortuner फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें कुछ बदलावों को छोड़कर Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस फेसलिफ्ट एसयूवी में नई सीटें और 360 डिग्री का कैमरा भी मिलेगा।
4 of 5
Toyota Fortuner Limited-Edition (File Photo)
- फोटो : Toyota
अपडेटेड Toyota Fortuner में 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल और 2.7-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। डीजल इंजन 174 bhp, 420 Nm के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 174 bhp, 450 Nm के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने की उम्मीद है।
5 of 5
Toyota Innova Fortuner (File Photo)
इस साल टोयोटा-मारुति सुजुकी मिलकर विटारा ब्रेजा का re-badged मॉडल लॉन्च करेगी। यह मॉडल सिंगल 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-बैटरी SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक मिलेगा।