‘जुगाड़’ टेक्नोलॉजी के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। देश के कई इलाकों में मई की 40 डिग्री वाली भीषण गर्मी में जहां पशु-पक्षी तो परेशान हैं ही, वहीं मनुष्यों पर भी भारी बीत रही है। ऐसे में जून-जुलाई में पारा 45 पार न कर जाए, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। इस गर्मी से निबटने के लिए लोग तरह-तरह के ‘जुगाड़’ कर रहे हैं।
गोबर से ‘पोत’ दी लग्जरी सेडान कार, तो जैगुआर की छत पर लगाई ‘फूस’, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को पूरी तरह से गाय के गोबर से पोता
मई-जून में महीने में जब कार के एसी भी फेल हो जाते हैं, ऐसे में एक शख्स ने कार को गर्मी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ खोज निकाला। उस शख्स ने कार को गर्म होने से रोकने के लिए टोयोटा कोरोला कार को पूरी तरह से गाय के गोबर से पोत दिया। एनिमल हेल्पलाइन करुना फाउंडेशन ने अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो पोस्ट की हैं।
उष्मा रोधी है गाय का गोबर
फोटोग्राफ्स में साफ दिखाई दे रहा है कि टोयोटा की प्रीमियम सेडान कार कोरोला अल्टिस को पूरी तरह से गोबर से ढक दिया गया है। यहां तक कि कार की छत को भी गोबर से ढक दिया गया है। असल में गाय का गोबर उष्मा रोधी (इंसुलेटर) की तरह काम करता है और बाहरी वातावरण से आ रही उष्मा को कार के अंदर नहीं आने देता, जिससे कार का अंदर का वातावरण ठंडा बना रहती है।
बड़ी सफाई से किया गोबर का लेप
यह वजह है कि आज भी गांवों में घरों के बाहर गोबर का लेप कर दिया जाता है, ताकि घर ठंडे रहें। हालांकि किसी जैपनीज कार पर ऐसा पहली बार किया गया होगा। वहीं कार के फिनिशिंग वर्क को देख कर ऐसा लगता है कि उसे बड़ी सफाई से पूरी कार पर गोबर का लेप किया है। यहां तक कि फ्रंट ग्रिल और बंपर पर बड़ी सफाई से लेप हुआ है। वहीं पीछे के बंपर और डिक्की के बीच स्पेस और पार्किंग सेंसर्स को भी छोड़ा गया है।
छत पर जुगाड़
वहीं इससे पहले एक सुपर लग्जरी जैगुआर कार के साथ भी ऐसा ही कुछ जुगाड़ किया गया था। जिसकी फोटोग्राफ्स भी सामने आई थीं। हालांकि जैगुआर पर गोबर का लेप नहीं किया गया था, लेकिन उसकी छत पर जुगाड़ किया गया था। कार के केबिन को ग्रीनहाउस इफेक्ट से बचाने के लिए लोग इस तरह के जुगाड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं।