फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्गर खाते ही शख्स का हुआ बुरा हाल, तुरंत अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Tue, 21 May 2019 07:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
man spits blood after eating burger with glass pieces at burger king in Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पिछले कुछ सालों में फास्ट फूड खाने का चलन लोगों में काफी तेजी से बढ़ा है। बर्गर, पिज्जा जैसी चीजें तो लोगों को इतनी पसंद आती हैं कि वो हर दिन किसी न किसी आउटलेट में पहुंच जाते हैं, लेकिन पुणे के एक शख्स के लिए बर्गर खाना काफी भारी पड़ गया। 

man spits blood after eating burger with glass pieces at burger king in Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

दरअसल, साजित पठान नाम का शख्स अपने कुछ दोस्तों के साथ पिछले हफ्ते बुधवार को बर्गर किंग के एक आउटलेट में गया था। उसने बर्गर, फ्राइज और सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर किया था, लेकिन जैसे ही उसने बर्गर खाया, उसके गले में काफी दर्द हुआ और खून निकलने लगा। 

man spits blood after eating burger with glass pieces at burger king in Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

साजित के दोस्तों ने जब बर्गर की जांच की तो पाया कि उसमें कांच के कई टुकड़े थे। बाद में शख्स को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और तत्काल इलाज के लिए 15 हजार रुपये जमा करने पड़े। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे अगले दिन आने को कहा। अब तक शख्स के करीब 35 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man spits blood after eating burger with glass pieces at burger king in Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook

साजित पेशे से एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं। उन्होंने इस मामले में डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। पुलिस ने बर्गर किंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed