{"_id":"60b4e12bf4cfa043947eb204","slug":"top-police-cars-used-by-indian-police-top-police-cars-top-police-patrolling-cars-police-patrolling-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप पेट्रोलिंग कारें: भारतीय पुलिस इन दमदार कारों का करती है इस्तेमाल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप पेट्रोलिंग कारें: भारतीय पुलिस इन दमदार कारों का करती है इस्तेमाल
Mon, 31 May 2021 08:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Police Car
- फोटो : PTI
भारत की आजादी के बाद लंबे समय तक, देशभर में पुलिस के पास सरकारी सवारी के रूप में एक पुरानी जीप होती थी। हालांकि, अब यह तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। देशभर की पुलिस फोर्स के बेड़े में अब नए और मॉडर्न व्हीकल्स को शामिल कर लिया गया है। खास बात यह है कि इन वाहनों में पुलिस की विशेष वर्दी होने के अलावा स्पेशल किट और उपकरण भी लगाए गए हैं। यह हम आपको बता रहे हैं देशभर में पुलिस फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के बारे में।
Mahindra Bolero
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Bolero
कहां होती है इस्तेमाल: महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक
महिंद्रा की Bolero (बोलेरो) एसयूवी देश में सबसे लोकप्रिय यूटिलिटी व्हीकल्स में शामिल है। यह काफी समय से महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक है। बोलेरो की मजबूत बॉडी, विश्वसनीय डीजल इंजन और रखरखाव और मरम्मत में आसानी की वजह से यह खास तौर पर देशभर के टियर 2 और टियर 3 शहरों में बेहद लोकप्रिय बना दिया है। देश के कई राज्य की पुलिस फोर्स बोलेरो एसयूवी का इस्तेमाल करती है। सबसे खास बात यह है कि इस एसयूवी की लंबी उम्र और रखरखाव में आसानी ने इसे पुलिस अधिकारी के बीच पसंदीदा बना दिया है।

Maruti Suzuki Gypsy
- फोटो : PTI
Maruti Gypsy
कहां होती है इस्तेमाल: महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा
मारुति की Gypsy (जिप्सी) दशकों से सशस्त्र बलों की पसंदीदा वाहन बनी हुई है। Maruti Suzuki Gypsy एक बिना तामझाम वाली शानदार ऑफरोडर है। इस कार में इस्तेमाल किया गया सरल मैकेनिक्स इसने सुपर विश्वसनीय बना देता है। और अगर इसके इंजन में कहीं कुछ खराबी आ भी जाती है, तो इसे किसी भी सड़क के किनारे मैकेनिक द्वारा ठीक किया जा सकता है। इसकी विश्वसनीयता के साथ ही, इसे कहीं भी ड्राइव करने की खासियत ने इसे हमारे देश की पुलिस के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। इसे देश भर में कुछ पुलिस बलों ने रिप्लेस कर दिया है लेकिन यह अभी भी भारत में एक बहुत लोकप्रिय पुलिस कार है।

Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
कहां होती है इस्तेमाल: पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश
महिंद्रा स्कॉर्पियो में इतनी सारी खूबियां हैं जिसकी वजह से इसे पुलिस की पेट्रोल कार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक विश्वसनीय डीजल इंजन के साथ एक मजबूत बाडी मिलती है। इस एसयूवी के बख्तरबंद वर्जन को देश की सुरक्षा में तैनात कई पुलिस फोर्स द्वारा पसंद किया जाता है। आंध्र पुलिस पिछले-जेनरेशन स्कॉर्पियो कार का उपयोग करती है, जबकि तेलंगाना पुलिस बल के पास एसयूवी का लेटेस्ट वर्जन है। वहीं, पंजाब पुलिस इसके पिकअप ट्रक वर्जन - Scorpio Getaway (स्कॉर्पियो गेटअवे) का इस्तेमाल करती है।

Maruti Ertiga
- फोटो : For Representation Only
Maruti Ertiga
कहां होती है इस्तेमाल: हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई, बंगलूरू
टोयोटा इनोवा के बाद Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकनेवाली एमपीवी है। हालांकि यह टोयोटा की एमपीवी कार से छोटी है, लेकिन अर्टिगा में काफी इंटीरियर स्पेस मिलता है और इसमें अधिकतम 7 लोग आराम से सवारी कर सकते हैं। शहर के भीड़-भाड़ वाले व्यस्त ट्रैफिक में इस्तेमाल के लिहाज से अर्टिगा का कॉम्पैक्ट साइज इसे इनोवा की तुलना में बढ़त देता है।