फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट्स, जिन्हें खरीदने के लिए शौकीनों ने खर्च किए लाखों रुपये

Tue, 28 May 2019 03:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 May 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
top most expensive vanity vip car number plates in india
Costly Number Plates - फोटो : सांकेतिक

पिछले कुछ सालों में भारत में लग्जरी कारों की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में अमर उजाला में एक स्टोरी प्रकाशित हुई थी, जिसमें महिलाओं के पास भी फैरारी, लैंबोर्गिनी जैसी करोड़ों की कीमत वाली स्पोर्ट्स कारें हैं। वहीं जब लोग गाड़ियों को खरीदने में लाखों खर्च कर देते हैं, तो ऐसी शानदार कारों के साथ नंबर भी यूनीक होना चाहिए। यही वजह है कि लोग वीआईपी नंबर खरीदने के लिए लाखों खर्च करने से गुरेज नहीं करते। हम बता रहे हैं देश की सबसे महंगी नबंर प्लेट्स के बारे में...


 

जैगुआर पर 16 लाख की नंबर प्लेट

top most expensive vanity vip car number plates in india
rahul taneja

जयपुर के रहने वाले राहुल तनेजा की कहानी फर्श से अर्श पर पहुंचने की है। कभी ऑटोरिक्शा चालक रहे राहुल तनेजा ने 7 साल में अपनी मेहनत के बल पर न केवल करोड़पति बन गए, बल्कि उन्होंने 4 गाड़ियों की नंबर प्लेट के लिए 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। राहुल का शुरू से ही एक नंबर से खास लगाव है। उनके मोबाइल और लैंड लाइन के अंतिम सात नंबर और कारों के नंबर भी एक ही हैं। इसी वजह से राहुल की चारों गाड़ियों के नंबर भी 1 है। राहुल का कहना है कि उन्हें 1 नंबर से खासा लगाव है और जिंदगी में नंबर एक पर ही रहना है। राहुल ने जैगुआर XJ लग्जरी सेडान की रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए 16 लाख रुपये खर्च किए।
 

17 लाख में लैंडक्रूजर की नंबर प्लेट

top most expensive vanity vip car number plates in india
Jagjit Singh Chahal - फोटो : AmarUjala

मोहाली के बिजनेस मैन और किसान जगजीत सिंह चहल ने अपनी कार की नंबर प्लेट लेने के लिए लाकों रुपये खर्च कर दिए। चहल ने टोयोटा लैंड क्रूजर के लिए हजार-दो हजार नहीं बल्कि पूरे 17 लाख रुपये खर्च किए। जगजीत सिंह को '1' नंबर से बेहद लगाव है और उनका मानना है कि ये उनका लकी नंबर है। यहां तक कि उनके घर का नंबर, फार्म हाउस का नंबर, और मोबाइल का नंबर भी 1 नंबर के साथ खत्म होता है। उनके पास लग्जरी कारों का काफिला है,, जिनका सभी का रजिस्ट्रेशन नंबर 0001 है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 लाख का नंबर

top most expensive vanity vip car number plates in india
Porsche 718 Boxster - फोटो : File

केरल के बिजनेसमैन केएस बालगोपाल ने अपनी Porsche 718 Boxster स्पोर्ट्स कार के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। इस कार की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है। इतने रुपयों में तो ब्रेजा जैसी एसयूवी आ सकती हैं। पेशे से तिरुवनंतपुरम में फार्मासूटिकल डिस्ट्रिब्यूटर केएस बालगोपाल ने इसी साल अपनी पसंदीदा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 31 लाख रुपये की बोली लगाई। नंबर की बोली 500 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने 31 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें 30 लाख रुपये बोली की राशि और एक लाख रुपये एप्लीकेशन की फीस थी। बालगोपाल ने इससे पहले इन्होंने अपनी Toyota Land Cruiser के रजिस्ट्रेशन नंबर KL-01CB-1 के लिए 19 लाख रुपये खर्च किए थे।
 

विज्ञापन

26 लाख में मर्सिडीज का रजिस्ट्रेशन नंबर

top most expensive vanity vip car number plates in india
mercedes-benz s-class - फोटो : सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ के रहने वाले पेशे से किसान अमरजीत सिंह ने 2012 में अपनी स्पोर्ट्स कार सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज एस-क्लास के लिए लाखों रुपये चुकाए थे, और उस दौरान उन्होंने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा रकम चुकाई थी। अमरजीत ने 0001 रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 26.05 लाख रुपये दिए। वहीं मर्सिडीज बेंज एस-क्लास की कीमत 90 से 95 लाख रुपये के बीच है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed