ग्लोबल NCAP प्रोग्राम को तकरीबन 40 साल पहले लॉन्च किया गया था। वहीं अब भारत में भी NCAP के प्रति जागरूकता पैदा हो रही है। जल्द ही भारत भी अपना भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम क्रेश टेस्ट लांच करेगा। देश की सभी गाड़ियों को नए सेफ्टी AIS-145 सिस्टम के तहत अपडेट किया जा रहा है। AIS 145 यानी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 145 के तहत भारत में यात्री कारों को सीट बेल्ट वार्निंग, एयरबैग्स, स्पीड वार्निंग और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होना जरूरी है।
ये हैं देश की टॉप रेटिंग वाली सबसे सुरक्षित कारें, टक्कर लगने पर नहीं होता ‘बाल भी बांका’
टाटा जेस्ट
वहीं पिछले साल हुए ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में कुछ ही कारें इस टेस्ट को पास कर पाईं, जबकि कुछ कारों को जीरो रेटिंग ही मिली। इनमें टाटा जेस्ट को 2016 के ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5 से 4 की रेटिंग मिली। टाटा जेस्ट के 2016 की ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग में 4/5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं जेस्ट को एडल्ट प्रोटेक्शन में 17 में से 11.15 स्कोर मिला है, जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 15.52 स्कोर के साथ 2 स्टार रेटिंग मिली है। जेस्ट में ट्विन एयरबैग्स के साथ ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं जेस्ट में बाद में एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर शामिल किए गए।
मारुति विटारा ब्रेजा
सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5 में 4 रेटिंग मिली थी। ब्रेजा को यह रेटिंग अडल्ट ऑक्यूपेंसी में मिली थी। हालांकि चाइल्ड ऑक्यूपेंसी में ब्रेजा को केवल 2 स्टार ही मिले थे। ब्रेजा को एडल्ट प्रोटेक्शन में 17 में से 12.51 स्कोर मिला है, जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में ब्रेजा को 49 में से 17.93 स्कोर के साथ 2 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्ट के दौरान 18 महीने के बच्चे की डमी प्रयोग की गई, जिसमें उसके सिर और कंधों पर चोट लगी। वहीं इसमें लगा आइसोफिक्स फीचर ग्लोबल एनसीएपी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक नहीं मिला। ब्रेजा में ट्विन एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
टोयोटा इटियोस लीवा
ग्लोबल एनसीएपी क्रेश टेस्ट में लिवा को 4/5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। लिवा को 2016 के क्रेश टेस्ट में एडल्ट प्रोटेक्शन रेटिंग में 16 में 13 स्कोर और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 20.02 स्कोर के साथ 2 स्टार रेटिंग मिली थी। 64 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर हुए क्रेश टेस्ट में लिवा क्रेश के बाद भी स्टेबल रही। लिवा पर हुआ यह क्रेश टेस्ट डुअल एयरबैग्स वाले वर्जन पर किया गया था। लिवा में फ्रंट सीटबेल्ट प्रिटेंशनर्स, डुअल फ्रंट एयरबैग फ्रंट पैसेंजर फ्रंचल एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर हैं। वहीं इसके अपडेटेड वर्जन में एबीएस, ईबीडी और आइसोफिक्स जैसे फीचर बाद में शामिल किए गए हैं।
फॉक्सवैगन पोलो
पोलो पहली मेड इन इंडिया कार है जिसे किसी सेफ्टी रेटिंग ऑर्गेनाइजेशन ने टेस्टिंग की हो। डुअल बैग्स के बिना पोलो को जीरो स्टार रेटिंग मिली थी, लेकिन दो एयरबैग्स वाली
पोलो के वर्जन को 2014 में ग्लोबल एनसीएपी क्रेश टेस्ट में 4/5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं एडल्ट क्रेश टेस्ट 17 में से 12.54 स्कोर मिल चुका है, जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 29.91 स्कोर के साथ 3 स्टार मिल चुके हैं। पोलो में ट्विन एयरबैग्स, एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 2014 में पोलो में एबीएस, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटस, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर नहीं आते थे।