फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार बाजार: जुलाई में इन पांच कारों की हुई जबरदस्त बिक्री, पटरी पर लौट रहा ऑटो उद्योग

Sat, 07 Aug 2021 12:11 AM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 07 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
top five best selling cars in July 2021 here is all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश में लगे लंबे लॉकडाउन ने ऑटो उद्योग को संकट में डाल दिया था। लेकिन, अब प्रतिबंधों में राहत मिलने के साथ इस क्षेत्र ही हालत भी सुधरती दिख रही है। इसका सबूत हैं जुलाई माह के आंकड़े। ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों की कारों में रुचि फिर बढ़ रही है और वह कार खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच कारों के बारे में जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया है और जिनकी बिक्री जुलाई में सबसे ज्यादा हुई है। 

top five best selling cars in July 2021 here is all you need to know in Hindi
मारुति सुजुकी वैगनआर - फोटो : सोशल मीडिया

मारुति सुजुकी वैगनआर
जुलाई में सबसे ज्यागा बिकने वाली कार का तमगा देश के मध्यमवर्ग की लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी वैगनआर के पास रहा है। जुलाई में इस कार की 22,836 इकाइयों की बिक्री हुई है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में यह संख्या केवल 13,515 थी। यानी की पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री में करीब 69 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

top five best selling cars in July 2021 here is all you need to know in Hindi
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी स्विफ्ट
इस लिस्ट में दूसरी कार भी मारुति सुजुकी की है। लोकप्रिय प्रीमियम स्पोर्ट हैचबैक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की जुलाई महीने में 18,434 इकाइयों की बिक्री हुई है। 2020 जुलाई में 10,173 स्विफ्ट कारों की बिक्री हुई थी। तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में इस कार की बिक्री करीब 81 फीसदी बढ़ी है। इस कार को युवाओं ने भी खासा पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top five best selling cars in July 2021 here is all you need to know in Hindi
2019 New Maruti suzuki Baleno RS

मारुति सुजुकी बलेनो
दमदार इंजन के साथ आने वाली प्रीमियम हैचबैक कार मारुति सुजुकी बलेनो ने भी जुलाई में ग्राहकों को अपनी ओर खूब खींचा और इस कार की 14,729 इकाइयां बिकीं। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 11,575 था। इसका मतलब है कि इस कार की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम सेगमेंट में इस कार ने तेजी से अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
top five best selling cars in July 2021 here is all you need to know in Hindi
Maruti Suzuki Ertiga

मारुति सुजुकी एर्टिगा
स्मार्ट हाइब्रिड इंजन समेत कई अन्य सुविधाओं के साथ आने वाली मारुति सुजुकी एर्टिगा ने इस सूची में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। जुलाई महीने में इस कार की कुल 13,434 इकाइयों की बिक्री हुई है। पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस कार की बिक्री में तकरीबन 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि जुलाई 2020 में मारुति सुजुकी एर्टिगा की केवल 8504 इकाइयों की ही बिक्री हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed