फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैटरी, पावर, रेंज से लेकर कीमत तक... जानें इन 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारों की खूबियां

Sun, 07 Jun 2020 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
top electric cars in india top electric vehicles in india price mg zs ev hyundai kona tata nexon ev tata tigor ev mahindra e verito hyundai kona top speed mg zs ev long range tata nexon ev top speed tata tigor ev range mg zs ev km range
Tata Nexon EV, Hyundai Kona, MG ZS EV - फोटो : Amar Ujala
Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन की जगह बैटरी पर चलती हैं। इससे तेल और पैसे दोनों की बचत होती है। साथ ही ये वाहन पर्यवारण की सेहत का भी भरपूर ख्याल रखते हैं। यानी ये वाहन धुआं नहीं छोड़ते और वायु को प्रदूषित नहीं करते। इस वजह से ग्राहक इन गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है। भारतीय ग्राहक वाहन खरीदने के दौरान माइलेज पर बहुत ध्यान देते हैं। इसके साथ ही वाहन की कीमत भी अहम होती है। भारतीय बाजार में कई ऑटो निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतार चुके हैं। हालांकि अभी ये थोड़ी महंगी जरूर हैं लेकिन नई तकनीक के साथ इनकी कीमत कम होने की उम्मीद है। ग्राहक इन कारों को परफॉर्मेंस और कीमत के आधार पर चुन सकते हैं। आइए जानतें हैं भारतीय बाजार में मौजूद इन इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
top electric cars in india top electric vehicles in india price mg zs ev hyundai kona tata nexon ev tata tigor ev mahindra e verito hyundai kona top speed mg zs ev long range tata nexon ev top speed tata tigor ev range mg zs ev km range
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV 

टाटा मोटर्स ने सबसे पहले Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) लॉन्च किया। इस कार को शहरों में टैक्सी सर्विस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कम है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 16.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 142 किलोमीटर
रफ्तार - 80 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 9.54 लाख से 9.85 लाख रुपये के बीच 
top electric cars in india top electric vehicles in india price mg zs ev hyundai kona tata nexon ev tata tigor ev mahindra e verito hyundai kona top speed mg zs ev long range tata nexon ev top speed tata tigor ev range mg zs ev km range
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra

Mahindra e-Verito

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली दूसरी घरेलू कंपनी है। Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) भी टैक्सी सर्विस के लिए पसंद की जा सकती है। 
बैटरी - 21.2 केडब्ल्यूएच
चार्जिंग - 11 से 12 घंटे
माइलेज - 181 किलोमीटर
रफ्तार - 86 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 9.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन
top electric cars in india top electric vehicles in india price mg zs ev hyundai kona tata nexon ev tata tigor ev mahindra e verito hyundai kona top speed mg zs ev long range tata nexon ev top speed tata tigor ev range mg zs ev km range
Tata Nexon EV - फोटो : social media

Tata Nexon EV

भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन ) पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में बहुत लोकप्रिय हुई। इस कार की कामयाबी से उत्साहित कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV (टाटा नेक्सॉन ईवी) लॉन्च किया। कार की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 30.2 kwh
चार्जिंग - 8 घंटे
माइलेज - 312 किलोमीटर
रफ्तार - 120 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 13.99 लाख से 15.99 लाख रुपये के बीच
विज्ञापन
top electric cars in india top electric vehicles in india price mg zs ev hyundai kona tata nexon ev tata tigor ev mahindra e verito hyundai kona top speed mg zs ev long range tata nexon ev top speed tata tigor ev range mg zs ev km range
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

MG ZS EV

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एमजी मोटर अपनी पहली कार Hector की लॉन्चिंग के साथ टॉप 10 कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की, जो कि एक इलेक्ट्रिक कार है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 44.5 kwh
चार्जिंग - 6-8 घंटे
माइलेज - 340 किलोमीटर
रफ्तार - 140 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 20.88 लाख रुपये 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed