फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर में दर्द नहीं करेंगी इन कारों की आरामदायक बैक सीटें, कीमत 2.71 लाख रुपये से है शुरू

Sat, 13 Apr 2019 04:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
top cars in its segments with comfortable rear back seats in india, price started from rs 2.71 lakh
Comfortable back seats - फोटो : सांकेतिक

कई लोग कार खरीदने के पहले स्पेस के साथ कंफर्ट को अहमियत देते हैं। वहीं जो लोग लंबी ड्राइविंग करते हैं उनके लिए कंफर्ट अहम होता है। कार की सीटें अगर आरामदायक न हो, तो महंगी से महंगी कार बेकार है। वहीं कंपनियां भी पीछे की सीटें ज्यादा से ज्यादा कंफर्टेबल बनाने की कोशिशें कर रही हैं। हम बता रहे हैं आपको उन 10 कारों के बारे में, जिनकी बैक सीट बेहद आरामदायक हैं...


 

रेनो क्विड

top cars in its segments with comfortable rear back seats in india, price started from rs 2.71 lakh
Renault Kwid back seats

बात करते हैं एंट्री लेवल हैचबैक कारों की, तो क्विड की सीटें बेहद शानदार हैं। क्विड की पीछे की सीटों का कंफर्ट बाकी कारों के मुकाबले बेहतर है। वहीं क्विड में 3 लोगों के लिए बैठने की जगह है और बिना किसी दिक्कत के आसानी से बैठ सकते हैं। माइक्रो एसयूवी लुक वाली पीछे की तरफ हेडरूम काफी स्पेसियस है। क्विड दो इंजन ऑप्शन और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। क्विड की कीमत 2.71 लाख रुपये से शुरू है।
 

महिन्द्रा केयूवी100 NXT

top cars in its segments with comfortable rear back seats in india, price started from rs 2.71 lakh
Mahindra KUV100 NXT back seats

मिड साइज हैचबैक्स की बात करें, तो महिन्द्रा केयूवी100 भी माइक्रो एसयूवी लुक में आती है। इस कार में भी स्पेसियस केबिन स्पेस मिलता है, वहीं इस कार की चौड़ाई ज्यादा होने से बैठने में कंफर्ट रहता है। इसमें पीछे की सीटें फ्लैट बैंच लेआउट में दी गई हैं। इसके टॉप वैरियंट में सेंटर आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलता है। इस कार की कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा जैज

top cars in its segments with comfortable rear back seats in india, price started from rs 2.71 lakh
Honda Jazz Rear Seats

होंडा जैज प्रीमियम कंफर्टेबल हैचबैक में से है। इसमें पीछे रिक्लाइनिंग सीटें मिलती है, साथ ही हेडरूम भी शानदार है। साथ ही, होंडा के टॉप वैरियंट में मैजिक सीटें आती हैं, जिन्हें फोल्ड किया जा सकता है। अगर जैज की तुलना स्विफ्ट, ह्यूंदै आई20 से करें, तो जैज का में कंफर्ट ज्यादा मिलता है। वहीं जैज की कीमत 7.39 लाख रुपये से शुरू होती हैं।
 

विज्ञापन

होंडा अमेज

top cars in its segments with comfortable rear back seats in india, price started from rs 2.71 lakh
Honda Amaze Rear Seat

न्यू जेनरेशन होंजा अमेज सीट कंफर्ट में मामले में जबरदस्त है। डिजायर के बाद यह बेस्ट सेलिंग सब-4 मीटर सेडान है। वहीं पीछे की सीटों के कंफर्ट की बात करें, तो डिजाइन और कुशनिंग के मामले में पीछे की सीटें शानदार हैं। वहीं अमेज की पीछे की विंडोज डिजायर से बेहतर हैं और पीछे 3 लोगों के लिए अच्छा स्पेस दिया गया है। होंडा अमेज की कीमत 5.85 लाख रुपये है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed