{"_id":"6045e6b8c7c7cb3bd4063b88","slug":"top-5-upcoming-cars-to-be-launch-in-india-upcoming-suv-in-india-2021-hyundai-alcazar-citroen-c5-aircross-mahindra-xuv500-maruti-suzuki-celerio-tata-hornbill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Upcoming Cars: न्यू-जेनरेशन Maruti Celerio से लेकर Mahindra XUV500 नए अवतार में जल्द होंगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Top Upcoming Cars: न्यू-जेनरेशन Maruti Celerio से लेकर Mahindra XUV500 नए अवतार में जल्द होंगी लॉन्च
Mon, 08 Mar 2021 02:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Tata HBX Concept
- फोटो : Tata Motors
अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले कुछ ही महीनों में आपके पास कई विकल्प हो सकते हैं। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें से एक तो अपनी नई प्रीमियम कार के साथ भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। जानें भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली इस कारों और एसयूवी के बारे में।
Maruti Suzuki Celerio
2021 Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी तीन लोकप्रिय कारों का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयार में है। कंपनी इनमें न्यू-जेनरेशन Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) को सबसे पहले लॉन्च करेगी। नई 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो में पुराने प्लेटफॉर्म को हटा दिया गया है और अब कंपनी इसमें अपने नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर रही है। 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो को 'YNC' कोडनेम दिया गया है। नई सेलेरियो ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आएगी।

- फोटो : PTI
इस कार में दो इंजन ऑप्शन मिलेगा। पहला 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 83 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा यह हैचबैक कार एक अन्य इंजन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 68 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह मॉडल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। मारुति सुजुकी सेलेरियो के मौजूदा मॉडल को 4.41 लाख रुपये से लेकर 5.68 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बेचती है। नए बदलावों के साथ इसकी कीमत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कार निर्माता ने इस कार के आधिकारिक लॉन्च की तारीख के बारे में एलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata HBX
- फोटो : PTI
Tata Hornbill
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में एक माइक्रो एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था। इसका कोडनेम HBX रखा गया था। रिपोर्टों के मुताबिक इस कार के प्रोडक्शन-रेडी वेरिएंट को Hornbill (हॉर्नबिल) नाम से की जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद हॉर्नबिल भारत में टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी होगी। यह एसयूवी कंपनी के भारतीय लाइनअप में नेक्सन से नीचे होगी। टाटा की इस एंट्री-लेवल एसयूवी में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी DRLs के साथ स्प्लिट हेडलैंप, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन-सोर्स ऑडियो सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
Citroen C5 Aircross
फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी जल्द लॉन्च करने जा रही है। Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की फ्लैगशिप कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। इस प्रीमियम एसयूवी को भारत में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है।