फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की 6 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें: मिलता है जबरदस्त माइलेज और 49000 रुपये है शुरुआती कीमत

Fri, 23 Apr 2021 01:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
top 5 cheapest bike in india top 5 lowest price bike in india cheapest bike in india with best mileage top 5 cheapest motorcycles in india
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto
Cheapest Bike In India : ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक साबित हो रही है। मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही दो गज की दूरी का पालन करना बेहद आवश्यक है। ऐसे में अगर किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकला पड़े तो लोग अपने निजी वाहन में यात्रा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक नया दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाले टू-व्हीलर्स के बहुत से विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे कम कीमत की छह 100 cc मोटरसाइकिलों के बारे में। 
top 5 cheapest bike in india top 5 lowest price bike in india cheapest bike in india with best mileage top 5 cheapest motorcycles in india
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Splendor Plus 
देश में बिकने वाली सबसे सस्ती 100 cc बाइक में हीरो मोटोकॉर्प की Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) एक शानदार विकल्प है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.01 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दो वेरिएंट में आती है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय बाइक को 4 कलर स्कीम के साथ पेश करती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,535 रुपये है। 
top 5 cheapest bike in india top 5 lowest price bike in india cheapest bike in india with best mileage top 5 cheapest motorcycles in india
Bajaj platina 110 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj platina 100 
घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की Bajaj platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) कम बजट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक में शुमार है। बजाज प्लेटिना में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज के मुताबिक प्लेटिना इकलौती ऐसी 100 cc मोटरसाइकिल है जिसमें डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही इस बाइक में LED डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) भी मिलता है। बजाज प्लेटिना 100 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,859 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 cheapest bike in india top 5 lowest price bike in india cheapest bike in india with best mileage top 5 cheapest motorcycles in india
TVS Sport - फोटो : TVS
TVS Sport 
TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) 110 cc की बाइक है। लेकिन यह बाइक कीमत के मामले में 100 cc सेगमेंट की बाइक्स को टक्कर देती है। इस मोटरसाइकिल के किक स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 56,130 रुपये है। इस बाइक में 109.7 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.29 PS का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टीवीएस का कहना है कि इस बाइक में 110.12 किलोमीटर प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
top 5 cheapest bike in india top 5 lowest price bike in india cheapest bike in india with best mileage top 5 cheapest motorcycles in india
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Delux 
सबसे सस्ती 100 cc बाइक में की सूची में हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF Delux (हीरो एचएफ डीलक्स) बाइक तीसरे नंबर पर है। इस बाइक में 97.2cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.02 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक i3s टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे इसका माइलेज 9 फीसदी तक बढ़ा जाता है। कंपनी इसे 5 कलर स्कीम में बेचती है। हीरो एचएफ डीलक्स के किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक स्पोक व्हील बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,700 रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed