ऑटोमोबाइल सेक्टर में इन दिनों मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की बजाय ऑटोमैटिक कारें जगह बना रही हैं। वहीं कार लवर्स भी अब ऑटोमैटिक कारों की प्रिफरेंस देने लगे हैं। हालंकि देश में अभी भी सर्वाधिक बिकने वाली कारों में मैनुगल गियर वाली होती हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग मैनुअल गियरबॉक्स वाली कारें चलाने में गलतियां करते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। जानते हैं मैनुअल गियरबॉक्स के साथ अकसर होने वाली 5 गलतियों के बारे में...
Car Tips: क्या ड्राइविंग के दौरान गियर बदलते वक्त आप भी करते हैं ये बड़ी गलतियां ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत तरीके से क्लच का इस्तेमाल
मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में सबसे बड़ां अंतर क्लच का ही होता है। लेकिन मैनुअल में गियर्स तभी काम करेंगे, जब ठीक से क्लच का उपयोग किया जाए। असल में क्लच इंजन और ट्रांसमिशन के बीच की कड़ी होता है। अगर क्लच और गियर का कॉर्डिनेशन बिल्कुल सही है, तो न केवल ज्यादा माइलेज मिलता है बल्कि इंजन की लाइफ भी बढ़ती है।
वहीं कुछ लोग गियर बदलते समय क्लच को आधा ही दबाते हैं, जिससे कई बार गियर अटक जाते हैं और पार्ट्स की लाइफ भी कम होती है। वहीं कुछ लोग चलती गाड़ी में क्लच छोड़ने से पहले ही गियर बदल देते हैं, जिससे क्लच के साथ गियरबॉक्स को भी नुकसान पहुंचता है।
क्लच पर पैर रख कर चलते हैं कार
कई लोग ऐसे होते हैं जो क्लच को डेड पैडल की तरह इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग यह सोच कर पैर रखते हैं कि इससे बार-बार पैर इधर उधर नहीं करना पड़ेगा और जल्दी गियर बदल सकेंगे। लेकिन ऐसा करने से पहले ध्यान रखें कि क्लच पैडल के ऊपर पैर का कोई प्रेशर न पड़े। हालांकि हार्ड क्लच की समस्या डीजल कारों के साथ होती है, लेकिन पेट्रोल कारों का क्लच काफी सॉफ्ट होता है।
वहीं क्लच पर पैर रख कर कार चलाने से गियरबॉक्स के साथ क्लच को नुकसान हो सकता है। वहीं अब कई कार निर्माता कंपनियां क्लच के साथ डेड क्लच भी देती हैं, जिससे लंबे सफर में उस पपर पैर रख कर ड्राइव कर सकते हैं।
गियर को आर्मरेस्ट की तरह इस्तेमाल
कुछ लोग ड्राइविंग के दौरान गियर को आर्मरेस्ट की तरह प्रयोग करते हैं। गियर लीवर का इस्तेमाल केवल गियर बदलने में ही किया जाता है। ज्यादतर बजट कारें बिना आर्मरेस्ट के साथ आती हैं, जिसके चलते अधिकांश लोग इस आदत का शिकार हो जाते हैं।
लेकिन अगर आपको ऐसा करने की आदत है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ये आदत आपको हजारों का चूना लगा सकती है। असल में गियर लीवर के ऊपर लगातार हाथ रखने से गियर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे बॉलबेयरिंग के साथ स्प्रिंग ढीला हो जाता है और गियरबॉक्स को नुकसान पहुंच सकता है।
अचानक रिवर्स गियर का इस्तेमाल
बात सही है कि रेसिंग के शौकीन एक्सपर्ट्स रेसिंग के दौरान मैनुअल गियर वाली कारों को ही चलाना पसंद करते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि मैनुअल यूनिट से कार पर कंट्रोल करने में आसानी होती है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि आप भी उनकी ड्राइविंग कर सकते हैं तो गलत है। इसी चक्कर में कुछ लोग एक्सपर्ट्स के वीडियोज देख कर आगे चलती गाड़ी में अचानक रिवर्स गियर का लगा देते हैं। लेकिन यह प्रैक्टिस आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बिना पूरी तरह गाड़ी को रोके गियर बदलने का जोखिम न उठाएं, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।