फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धांसू माइलेज वाली SUV: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 10 छोटी एसयूवी कारें

Thu, 08 Apr 2021 12:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
top 10 suv mileage top 10 mileage suv in india top 10 small suv 2021 top 10 best mileage suv cars in india top 10 fuel economy suv top subcompact suv in india
Renault Kiger - फोटो : Renault
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) की मांग बढ़ी है। लोग एसयूवी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते मांग के मद्देनजर कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए-नए मॉडल उतार रही है। एसयूवी की कीमत, इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज का आंकड़ा ग्राहकों के लिए काफी अहम होता है। खासतौर पर जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां जानिए टॉप 10 माइलेज एसयूवी कारों के बारे में जो इस समय बाजार में बिक रही हैं। 
top 10 suv mileage top 10 mileage suv in india top 10 small suv 2021 top 10 best mileage suv cars in india top 10 fuel economy suv top subcompact suv in india
Tata Nexon 2020 Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon 
टाटा मोटर्स की Tata Nexon एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिसके बाद इसे देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जाता है। जिसके बाद यह देश में काफी पॉपुलर एसयूवी बन गई है। इस कार का माइलेज 16 किमी प्रति लीटर से लेकर 22.4 किमी प्रति लीटर तक है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 22.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
top 10 suv mileage top 10 mileage suv in india top 10 small suv 2021 top 10 best mileage suv cars in india top 10 fuel economy suv top subcompact suv in india
Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Sonet
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हुई है। किआ सोनेट दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। किआ सोनेट एसयूवी की माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर से लेकर 24.1 किमी प्रति लीटर तक है। सोनेट पेट्रोल इंजन के साथ 18.2 से 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सोनेट डीजल इंजन के साथ 19 से 24.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 suv mileage top 10 mileage suv in india top 10 small suv 2021 top 10 best mileage suv cars in india top 10 fuel economy suv top subcompact suv in india
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
Renault Kiger
Renault ने फरवरी के महीने भारत में Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी, जिसे भारतीय कार बाजार में ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। काइगर को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। रेनो काइगर एसयूवी का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
top 10 suv mileage top 10 mileage suv in india top 10 small suv 2021 top 10 best mileage suv cars in india top 10 fuel economy suv top subcompact suv in india
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite 
निसान मैग्नाइट अपने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही। लेकिन इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मैनुअल पेट्रोल इंजन में यह 19.42 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं ऑटोमैटिक (CVT) में यह आंकड़ा  17.7 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed