{"_id":"6064669e8ebc3e8ca2545282","slug":"top-10-mileage-cars-in-india-top-10-fuel-efficient-cars-in-india-top-10-economy-cars-in-india-top-10-mileage-petrol-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 माइलेज कार: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, एक किलोमीटर में चलती है 22 किलोमीटर तक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप 10 माइलेज कार: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, एक किलोमीटर में चलती है 22 किलोमीटर तक
Wed, 31 Mar 2021 05:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा माइलेज देने वाली कारें
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ गया। अब एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और साथ ही पैसों की बचत को भी तवज्जो देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां आपको ज्यादा माइलेज वाली कारों के बारे बता रहे हैं। यहां जानिए देश की टॉप 10 पेट्रोल कारों और उनके माइलेज के बारे में। बता दें कि विभिन्न कारों के माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा प्रमाणित किए गए हैं। सभी कारों की कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।
Maruti Alto 800
Maruti Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 4.48 लाख रुपये तक है।

Maruti Celerio
Maruti Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है, जो 5.78 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 4.82 लाख रुपये है।

Renault Kwid
Renault Kwid
Renault Kwid (रेनो क्विड) कार दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54hp पावर वाले 0.8-लीटर और 68hp पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। क्विड की कीमत 3.12 लाख रुपये से लेकर 5.31 लाख रुपये तक है।