फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia EV6 SUV हुई पेश: फुल चार्ज पर चलेगी 510 किमी, 4.5 मिनट में हो जाती है चार्ज, जानें ऑल-इलेक्ट्रिक कार की अहम बातें

Wed, 31 Mar 2021 03:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
kia ev6 electric crossover kia ev 6 launch date in india kia ev6 electric car specifications kia ev6 features kia ev 6 range electric vehicles
Kia EV6 Electrci Car - फोटो : Kia
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) ने अपने पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल Kia EV6 Electric Car को पेश किया था। कार निर्माता ने पहले दिखाया था कि यह कार कैसी दिखती है। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी कई अहम डिटेल्स साझा की है। बता दें कि किआ मोटर्स की यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादा रेंज देने वाली Tesla की कारों को कड़ी टक्कर देगी। यहां जानते हैं इस इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी अहम जानकारी। 
kia ev6 electric crossover kia ev 6 launch date in india kia ev6 electric car specifications kia ev6 features kia ev 6 range electric vehicles
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
कार के 3 वेरिएंट्स
Kia EV6 कंपनी की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म (E-GMP या इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर तैयार की गई है। इस प्लेटफॉर्म को Hyundai IONIQ 5 में भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसे एसयूवी को तीन ट्रिम्स - EV6, EV6 GT और EV6 GT Line में पेश किया गया है। इसके अलावा Kia EV6 कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी का पहला उदाहरण है जो कंपनी की आनेवाली कारों में दिखाई देगी। EV6 को ब्रांड के नए डिजाइन फिलॉसफी 'ओपोजिट्स यूनाइटेड' के तहत डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति और मानवता में पाए जाने वाले विरोधाभासों से प्रेरणा लेता है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में कंपनी का नया लोगो भी देखने को मिलेगा। 
kia ev6 electric crossover kia ev 6 launch date in india kia ev6 electric car specifications kia ev6 features kia ev 6 range electric vehicles
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
बैटरी और डायमेंशन
Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक मिलेगा। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 77.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। वहीं, कार के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 58.0 kWh का बैटरी पैक मिलता है। EV6 GT-line में ये दोनों बैटरी पैक दिया गया है। लेकिन EV6 GT को सिर्फ लॉन्ग रेंज बैटरी पैक मिलेगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन दिया गया है। EV6 की लम्बाई 4,680 mm, चौड़ाई 1,880 mm और ऊंचाई 1,550 mm है। इस कार का व्हीलबेस 2,900 mm का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia ev6 electric crossover kia ev 6 launch date in india kia ev6 electric car specifications kia ev6 features kia ev 6 range electric vehicles
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
पावर और स्पीड
EV6 का लॉन्ग रेंज वेरिएंट के 2-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्जिंग पर 510 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। इसमें 168 kW पावर का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 229 PS का पावर जेनरेट करता है। वहीं 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 239 kW पावर का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह मोटर 325 PS का पावर जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी सिर्फ 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

EV6 का स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट के 2-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 125 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। वहीं इसके 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 173 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ 6.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
kia ev6 electric crossover kia ev 6 launch date in india kia ev6 electric car specifications kia ev6 features kia ev 6 range electric vehicles
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
GT ट्रिम की पावर
EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के 4-व्हील ड्राइव GT वर्जन में 430kW का डुअल मोटर दिया गया है। यह 740 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है। बता दें कि इस वेरिएंट में एक विशेष लिमिटेड स्लीप सॉफ्टवेयर मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed