फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टॉप 10 कारों में लगा है एडवांस सेफ्टी फीचर, 4.83 लाख रुपये से शुरू है इनकी कीमत

Sat, 08 Jun 2019 01:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
top 10 indian cars with ESC electronic stability control system safety feature, below rs 10 lakh
Electronic Stability Control cars - फोटो : सांकेतिक

इलेक्ट्रॉनिक ातामस्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम (ESC) को सरकार साल 2023 से सभी कारों में जरूरी बनाने जा रही है। लेकिन मौजूदा वक्त में कुछ कार कंपनियां अपनी कारों में ये सेफ्टी फीचर दे रही हैं। ESC का फायदा यह होता है कि इससे तीखे मोड़ पर ब्रेक लगाने के दौरान फिसलन वाली सतह पर गाड़ी फिसलती नहीं है और ड्राइवर को कंट्रोल बना रहता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में साल 2017 में ऐसे मोड़ों पर कारों का बैलेंस बिगड़ने से 54 हजार सड़क हादसे हुए, जिनमें 17 हजार लोगों की जानें गईं। जिसके चलते सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राफ्ट तैयार किया है कि हर कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम लगाया जाए। आइए जानते हैं 10 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली किन कारों में आ रहा है ESC फीचर...

फॉक्सवैगन एमियो टीडीआई

top 10 indian cars with ESC electronic stability control system safety feature, below rs 10 lakh
Volkswagen Ameo - फोटो : सांकेतिक

कॉम्पैक्ट सेडान फॉक्सवैगन एमियो सेफ्टी के मामले में सबसे बेहतर है। इसमें डुअल एयरबैग्स, और एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं इसके डीजल DSG Highline Plus वेरियंट में ESC का फीचर मिलता है। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये है।
 

मारुति सुजुकी सियाज 1.5 एटी डेल्टा

top 10 indian cars with ESC electronic stability control system safety feature, below rs 10 lakh
Maruti Suzuki Ciaz 2019

मारुति की सबसे पॉपुलर और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार सियाज में पिछले साल 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया था और इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का फीचर मिलता है। वहीं इसके ऑटो वजन वाले सभी वेरियंट में ESC का फीचर मिलता है। इस वेरियंट की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू 1.0 DCT S

top 10 indian cars with ESC electronic stability control system safety feature, below rs 10 lakh
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

6 जून को ह्यूंदै ने अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को लांच किया था। 3 इंजनों में लाच की गई वेन्यू में से एक 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जिसके साथ डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। इसस वेरियंट के साथ ESC और हिल असिस्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं। इसकी कीमत 9.35 लाख रुपये है।   
 

विज्ञापन

फोर्ड एस्पायर टाइटेनियम AT

top 10 indian cars with ESC electronic stability control system safety feature, below rs 10 lakh
Ford Aspire Facelift

फोर्ड ने अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान का फेसलिफ्ट पिछले साल लांच किया था। इसमें डुअल एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं ऑटोमेटिक ट्रासमिशन वाले वेरियंट में ESC के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट का भी फीचर मिलता है। वहीं ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फोर्ड एस्पायर को 3 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसकी कीमत 8.96 लाख रुपये है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed