एमजी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी हेक्टर को ऑफिशअली लांच कर दिया। हेक्टर में इतने फीचर दिए गए हैं, जो किसी महंगी एसयूवी में मिलते हैं। इसमें कई फीचर पहली बार इस सेगमेंट में दिए गए हैं। हेक्टर का मुकाबला जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और हाल ही में लांच टाटा हैरियर से है। जानते हैं हेक्टर में कौन से फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं।
इंटरनेट कनेक्टिविटी
हेक्टर पहली ऐसी कार है जिसमें सिम कार्ड के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचक दिया गया है। इंटकनेट कनेक्टिविटी के जरिए हेक्टर में ओवर द एयर (ओटीए) अपडेट्स मिलेंगे। ज्योफेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। हेक्टर के साथ मोबाइल एप भी आएगी, जिसके जरिए कार के एसी, सनरूफ, दरवाजे जैसे बेसिक फंक्शंस कंट्रोल कर सकेंगे। इनमें से कुछ फंक्शंस वॉयस कंमाड के जरिए भी दिए जा सकेंगे।
48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी केवल हेक्टर में ही दी गई है और यह केवल पेट्रोल वेरियंट में ही मिलेगी। एमजी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए माइलेज में 12 प्रतिशत का फायदा होगा। वहीं माइल्ड टेक्नोलॉजी के जरिए कम स्पीड पर 20 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क भी मिलेगा। वहीं सिटी ट्रैफिक में टर्बो लेग और बेहतर एसिलरेशन मिलेगा।
10.4 इंच एचडी टचस्क्रीन
हेक्टर में पहली बार इस सेगमेंट में 10 इंच की टचस्क्रीन दी गई है और यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी स्क्रीन इस सेगमेंट में पहली बार दी गई है। ऐसा स्क्रीनल ले आउट वॉल्वो में मिलता है। इस स्क्रीन पर 360 डिग्री पार्किंग कैमरा और बिल्ट-इऩ सैटेलाइट नेविगेशन मिलता है, इसके अलावा प्री-इंस्टॉल्ड एप्स जैसे एक्यूवेदर, गाना मिलते हैं।
फ्रंट और रिअर में एलईडी लाइटिंग
एमजी हेक्टर पहली कार है, जिसमें एलईडी हेडलाइट, टेल लाइटस, रिअर फॉग लाइट मिलती है। वहीं ORVMs में लगे इंडीकेटर भी एलईडी हैं। हेडलाइट को स्पिल्ट लेआउट में दिया गया है। वहीं मेन लाइट्स बंपर पर नीचे की तरफ दी गई हैं। साथ ही, एलईडी डीआरएल में डायनेमिक टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं। टेल लाइट के डिजाइन को लाइच बार की तरह दिया गया है, जो पूरे बूट पर है।