{"_id":"5f69a0597f80da7b1c55bf7b","slug":"top-10-best-mileage-suv-in-india-top-10-mileage-suv-cars-in-india-top-10-economy-suv-top-10-suv-with-best-mileage-mileage-suv-cars-in-india-harrier-ecosport-honda-wr-v-kia-seltos-hyundai-creta-venue-mahindra-xuv-300-tata-nexon-maruti-vitara-brezza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 10 SUV कारें, देती हैं धांसू माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 10 SUV कारें, देती हैं धांसू माइलेज
Tue, 22 Sep 2020 12:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : For Reference Only
भारतीय कार बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। लॉकडाउन के बाद ऑटोमोबाइल बाजार में मांग में सुधार हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक लोग एसयूवी कारों को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए दमदार फीचर्स से लैस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर दांव लगा रही हैं। वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नई गाड़ी खरीदने वालों की संख्या बीते दो महीने में तेजी से बढ़ी है। वहीं, इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी इन सेगमेंट में अपनी वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। कार खरीदते वक्त ग्राहक गाड़ी की कीमत, इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी गहरी दिलचस्पी दिखाते हैं। हम आपको बता रहे हैं टॉप 10 माइलेज वाली एसयूवी कारों के बारे में जो बाजार में उपलब्ध हैं।
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motrors
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) भारत में लॉन्च हो गई है। किआ सोनेट को दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उतारा गया है। इस एसयूवी में 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की अब तक 25000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा।
Tata Nexon Facelift
- फोटो : For Reference Only
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारत में लॉन्चिंग के साथ काफी लोकप्रिय हो गई है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Vitara Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Hyundai Venue
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह पिछले साल लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।