फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 10 SUV कारें, देती हैं धांसू माइलेज

Tue, 22 Sep 2020 12:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
top 10 best mileage suv in india top 10 mileage suv cars in india top 10 economy suv top 10 suv with best mileage mileage suv cars in india Kia Sonet Kia Seltos Harrier Ecosport Honda WR-V Hyundai Creta Venue Mahindra XUV 300 Tata Nexon Vitara Brezza
Kia Seltos - फोटो : For Reference Only
भारतीय कार बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। लॉकडाउन के बाद ऑटोमोबाइल बाजार में मांग में सुधार हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक लोग एसयूवी कारों को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए दमदार फीचर्स से लैस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर दांव लगा रही हैं। वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नई गाड़ी खरीदने वालों की संख्या बीते दो महीने में तेजी से बढ़ी है। वहीं, इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी इन सेगमेंट में अपनी वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। कार खरीदते वक्त ग्राहक गाड़ी की कीमत, इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी गहरी दिलचस्पी दिखाते हैं। हम आपको बता रहे हैं टॉप 10 माइलेज वाली एसयूवी कारों के बारे में जो बाजार में उपलब्ध हैं। 
top 10 best mileage suv in india top 10 mileage suv cars in india top 10 economy suv top 10 suv with best mileage mileage suv cars in india Kia Sonet Kia Seltos Harrier Ecosport Honda WR-V Hyundai Creta Venue Mahindra XUV 300 Tata Nexon Vitara Brezza
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) भारत में लॉन्च हो गई है। किआ सोनेट को दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उतारा गया है। इस एसयूवी में 30 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की अब तक 25000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। 
top 10 best mileage suv in india top 10 mileage suv cars in india top 10 economy suv top 10 suv with best mileage mileage suv cars in india Kia Sonet Kia Seltos Harrier Ecosport Honda WR-V Hyundai Creta Venue Mahindra XUV 300 Tata Nexon Vitara Brezza
Tata Nexon Facelift - फोटो : For Reference Only
Tata Nexon 
टाटा मोटर्स की Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारत में लॉन्चिंग के साथ काफी लोकप्रिय हो गई है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 best mileage suv in india top 10 mileage suv cars in india top 10 economy suv top 10 suv with best mileage mileage suv cars in india Kia Sonet Kia Seltos Harrier Ecosport Honda WR-V Hyundai Creta Venue Mahindra XUV 300 Tata Nexon Vitara Brezza
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Vitara Brezza 
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
top 10 best mileage suv in india top 10 mileage suv cars in india top 10 economy suv top 10 suv with best mileage mileage suv cars in india Kia Sonet Kia Seltos Harrier Ecosport Honda WR-V Hyundai Creta Venue Mahindra XUV 300 Tata Nexon Vitara Brezza
Hyundai Venue - फोटो : For Reference Only
Hyundai Venue 
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह पिछले साल लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed