{"_id":"601d09de8ebc3ebb652a2a80","slug":"new-mg-zs-ev-2021-facelift-mg-motor-india-mg-zs-ev-2021-india-electric-vehicles-in-india-2021-mg-zs-ev-mileage-mg-zs-ev-range-km-mg-zs-ev-battery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG ZS EV 2021 फेसलिफ्ट 8 फरवरी को होगी लॉन्च, कई बदलावों के साथ आ रही है कार, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG ZS EV 2021 फेसलिफ्ट 8 फरवरी को होगी लॉन्च, कई बदलावों के साथ आ रही है कार, जानें डिटेल्स
Fri, 05 Feb 2021 02:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
MG ZS EV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए दुनियाभर की सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को बढ़ावा दे रही हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आ रही है। ईवी का बाजार बड़ा होता देख विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में पेश कर रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता और अमेरिकी कंपनी Tesla (टेस्ला) भारत में आ चुकी है और यहां अपना परिचालन शुरू करने के लिए तैयारी में है। ऐसे में चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी SAIC की भारतीय सहायक कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV (जेडएस ईवी) का अपडेटेड वर्जन ला रही है। कंपनी ने शुक्रवार को एलान किया है कि भारत में नई 2021 MG ZS EV 8 फरवरी को लॉन्च करेगी। बैटरी से चलने वाली इस एसयूवी में 2021 के लिए कई नए अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद है। वार्षिक अपडेट के साथ, ZS EV के केबिन में नए फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके साथ ही नई एसयूवी में बाहर की तरफ छोटे स्टाइलिंग और लुक में बदलाव देखने को मिल सकता है।
MG ZS EV delivery to EESL
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने किया 4,000 करोड़ का निवेश
हाल ही में एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने भारत में बैटरी असेंबली प्लांट पर काम करना शुरू कर दिया है ताकि वे भारतीय मोटर वाहन बाजार के लिए एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकें। वर्तमान में, नए इलेक्ट्रिक वाहन के लिए प्लांट की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्लांट के निर्माण में कंपनी को निवेश में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बैटरी टेक्नोलॉजी में सुधार किया जा सके और यह सुनिश्चित हो सके कि कार फुल चार्जिंग पर करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सके।

MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : For Reference Only
नए फीचर्स के साथ नई ZS EV
नई 2021 MG ZS EV में एमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इससे पहले कंपनी के इस फीचर को MG Gloster एसयूवी में दिया था। इसके अलावा नई ZS EV में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया जा सकता है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई ZS EV में बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है जिससे यह कार फुल चार्जिंग में 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सके।

- फोटो : MG Motor India
25 फीसदी मार्केट शेयर
ZS EV को भारत में 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में आने वाली यह सबसे पहली कार थी। भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट अभी अपने शुरुआती चरण में है। ZS EV भारत में एमजी मोटर की एकमात्र फुल इलेक्ट्रिक कार है। एमजी मोटर ने 2020 में ZS EV की 1,142 यूनिट्स बेची। यह भारत में बिकने वाले कुल इलेक्ट्रिक वाहनों का 25 फीसदी है। निर्माता 2021 में MG ZS EV की बिक्री को 2500 यूनिट तक दोगुना करने का लक्ष्य तय कर रहा है।
ZS EV को भारत में 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में आने वाली यह सबसे पहली कार थी। भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट अभी अपने शुरुआती चरण में है। ZS EV भारत में एमजी मोटर की एकमात्र फुल इलेक्ट्रिक कार है। एमजी मोटर ने 2020 में ZS EV की 1,142 यूनिट्स बेची। यह भारत में बिकने वाले कुल इलेक्ट्रिक वाहनों का 25 फीसदी है। निर्माता 2021 में MG ZS EV की बिक्री को 2500 यूनिट तक दोगुना करने का लक्ष्य तय कर रहा है।
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : For Reference Only
मौजूद ZS EV
MG ZS EV का मौजूदा मॉडल भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट एक्साइट की एक्स-शोरूम कीमत 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप-एंड वेरिएंट एक्सक्लूसिव की एक्स-शोरूम कीमत 23.58 लाख रुपये है। यदि आप 50kW डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि MG की कुछ डीलरशिप पर लगाए गए हैं, तो इस कार को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 50 मिनट से कम समय लगता है। एमजी मोटर इस कार के साथ एक 7.4 kW चार्जर देता है जिसे घर या कार्यालय में लगाया जा सकता है। इसके जरिए बैटरी को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में 6-8 घंटों का समय लगता है। तो, आप अपने ZS को अपने घर पर रात भर चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा 15 एम्पीयर का पावर सॉकेट चार्जर है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 16-18 घंटे लेता है।