कोरोना काल में ज्यादा तर कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब महिंद्रा भी शामिल हो गई है। कंपनी इस महीने अपनी स्टाइलिश और पावरफुल एसयूवी Mahindra XUV300 के BS6 मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि XUV300 BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। आज हम आपको इस कार पर दिए जा रहे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि यह ऑफर आपके लिए कितना फायदे का सौदा है। तो डालते हैं एक नजर।
Mahindra XUV300 पर हो रही डिस्काउंट की बारिश, बचत के पैसे से खरीद लेंगे नई बाइक
क्या है ऑफर?
Mahindra XUV300 BS6 को अगर आप इस महीने खरीदते हैं, तो आपको भारी बचत होगी। दरअसल जुलाई महीने में महिंद्रा अपनी इस एसयूवी पर 64,500 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra XUV300 भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है।
- पेट्रोल वेरिएंट: इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5000 आरपीएम पर 108.59 HP की पावर और 2000-3500 आरपीएम पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डीजल वेरिएंट: इसके डीजल वेरिएंट में 1497 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 115 HP की पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।
डाइमेंशन
Mahindra XUV300 की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1821 मिलीमीटर और ऊंचाई 1625 मिलीमीटर। इसका व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
Mahindra XUV300 में 42 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम
Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है।
सस्पेंशन
Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में एंटी रोल बार के साथ मैक्फर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है।