जहां रोल्स रोयस जैसी एक गाड़ी खरीदने में आम आदमी की हालत खराब हो जाती है वहीं एक कारोबारी ऐसे भी हैं जो एक नहीं दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग रंगो की Rolls Royce कार रखते हैं। पिछले साल लंदन के इस कारोबारी Reuben Singh ने 7 अलग-अलग रंगो की Rolls Royce के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। 7 रोल्स रोयस होने के बावजूद इन्होंने अब 6 और नई गाड़ियां खरीदी हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की है। इन 6 नई कारों के कलेक्शन का नाम इन्होंने Jewels (ज़ेवर) रखा है।
Jewels (ज़ेवर) नाम के इस कलेक्शन में इनके पास 3 Rolls Royce Phantom और 3 Rolls Royce Cullinan गाड़ियां हैं। Jewels नाम का मतलब भी इनके इस कलेक्शन में झलकता है। क्योंकि सभी गाड़ियां रूबी, पन्ने, और नीलम के रंग से प्रेरित हैं। इन नायाब कारों की डीलीवरी हाल ही में की गई थी बता दें, Reuben Singh सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। और आय दिन अपने खूबसूरत गैराज की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। Reuben Singh एक उद्योगपति हैं और alldayPA एवं Isher Capital में CEO पद की कमान संभालें हुए हैं।
Singh को लंदन में उनके बिजनस की कला के लिए भी जाना जाता है, इसी कला के कारण एक समय था जब उन्हें ब्रिटिश Bill Gates की उपाधि भी दी गयी थी। सिंह ने महज 17 साल की उम्र में Miss Attitude कंपनी की शुरुआत की थी जो इस समय यूके की सबसे मशहूर फैशन रिटेल चेन बन चुकी है। हांलाकि कुछ समय बाद उन्हें आर्थिक तंगी के चलते 1 पौंड में बेचने पड़े थे। Singh ब्रिटिश सरकार में कुछ पदों पर अपनी सेवा भी दे चुके हैं।
उनके गैराज में मौजूदा कारों की बात करें तो इनके Jewels कलेक्शन से पहले से ही 10 से ज़्यादा Rolls Royce गाड़ियां हैं। Rolls Royce के अलावे उनके पास Bugatti Veyron, Porsche 918 Spyder, Pagani Huayara, Lamborghini Huracan और Ferrari F12 Berlinetta लिमिटेड एडिशन जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं।
Rolls Royce Cullinan ब्रिटिश कार निर्माता की इकलौती SUV है जिसे भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया। Rolls Royce Phantom कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 6 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस लाजवाब कार में 6.6-लीटर 12वी इंजन दिया गया है। जो 453 बीएचपी का पावर और 720 एनएम का टॉर्क देता जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।