आजकल नई-नई कारें मार्किट में आ चुकी हैं जिनमे कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। लेकिन इतने सारे फीचर्स होने के बाद भी अक्सर यह समझ नहीं आता की कौन से फीचर्स सबसे ज्यादा काम के हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे जरूरी फीचर्स के बारे में बता रहे है जो आपकी नई कार में होने चाइये। आइये जानते हैं...
रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर
हमारे हिसाब से हर कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा होना चाइये, क्योकिं अक्सर गाड़ी पार्क करते समय पीछे का अंदाजा नहीं होता जिससे कई बार गाड़ी टकरा जाती है और नुकसान पहुंच जाता है। ऐसे में रिवर्स पार्किंग कैमरे और सेंसर की मदद से ड्राइवर को वार्निंग मिल जाती है।
रात में ड्राइविंग करते समय IRVM काफी उपयोगी साबित होता है। प्लेन मिरर में पीछे से आ रही गाड़ियों की लाइट का रिफ्लेक्शन बहुत ज्यादा होता है, जिससे ड्राइवर को परेशानी होती है। जबकि IRVM में यह रिफ्लेक्शन कम हो जाता है। एंट्री लेवल कारों में IRVM नहीं मिलते ऐसे में आप मार्किट से इसे लगवा सकते हैं।
USB चार्जिंग पॉइंट
आजकल लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल हर वक़्त करते नज़र आते हैं। जिसकी वजह से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में एक नई कार में भी USB चार्जिंग पॉइंट होना बहुत जरूरी है। एंट्री लेवल कारों में अभी भी यह सुविधा नहीं मिलती, आप चार्जिंग पॉइंट पॉइंट बाद में भी लगवा सकते हैं।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
हांलाकि यह फीचर महंगी कारों में ही देखने को मिलता है लेकिन एंट्री लेवल मॉडल में फिर भी इसकी कमी देखने को मिलती है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से आप अपनी गाड़ी के अन्दर का तापमान अपने आप कंट्रोल होता है।