भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मायने कितने हैं ये सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे सुरक्षित कारों में सफर करते हैं। इनके काफिले में शामिल सभी कारें आर्मरड कार होती हैं। आइए बताते हैं कौन सी कारें करती हैं प्रधानमंत्री को सुरक्षित
BMW 7-Series High Security
जैसे की इस कार का नाम ही BMW 7-Series High Security है यानि यह कार एक उच्च दर्जे की बुलेट-प्रूफ आर्मरड सेडान कार है ,जिसने पीएम के काफिले में मौजूद महिंद्रा की स्कॉर्पियो की जगह ली है। कार की कीमत भी करीब 10 करोड़ रुपए है, हालांकि मोदी के काफिले में ऐसी तीन कार शामिल हैं ,लेकिन बाकी की दो कार महज एक छलावा हैं।
Tata Safari
कोई भारत में नेता हो और उसके पास टाटा की सफारी न हो यह संभव नहीं है इसलिए ही नरेंद्र मोदी के काफिले में इस कार को सिग्नल जैमर के तौर पर प्रयोग किया जाता है। सफारी कार को काफिले के बेहद करीब देखा जा सकता है। इस कार के चाट पर लगे हाई-टेक जैमर्स इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि मोदी के आस पास कोई रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा की यह कार प्रधानमंत्री की पहले अधिकारिक गाड़ी हुआ करती थी। जिसकी जगह अब BMW 7 ने ली है। हालांकि कार को अभी भी मोदी के काफिले के अंत में देखा जा सकता है। क्योंकि यह कार आर्मरड नहीं है इसलिए इसे सपोर्ट स्टाफ चलता है।
Toyota Innova
टोयोटा की यह कार एक बेहतरीन एमयूवी है जिसे कई राज्यों की पुलिस भी इस्तेमाल करती है। मोदी के काफिले में यह कार सबसे आगे चलती है।