फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए देश में बिकने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों से

Thu, 23 Mar 2017 06:21 PM IST
Amarujala.com, Written By-अभिषेक मिश्रा
Amarujala.com, Written By-अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 23 Mar 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
These are the most popular electric scooter in India
इलेक्ट्रिक स्कूटर।

सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते इलेक्ट्रिक वाहन अभी उतनी तेजी के साथ लोकप्रिय नहीं हो पा रहे हैं जिसकी उम्मीद पांच साल पहले की गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह रही है इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाना। अगर आप अपना इलेक्ट्रिक वाहन घर में चार्ज करके निकले हैं और अपनी रेंज के बाद जब बैट्री ड्राई हो जाएगी तो फिर वहां पर आपको चार्जिंग की कोई व्यवस्‍था नहीं मिलेगी। यही वजह है कि लोग इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हुए भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ कंपनियां हिम्मत करके इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बनाकर बेच रही हैं और लोग इनका प्रयोग घर के आसपास के काम करने के लिए कर रहे हैं। आइए आपको देश के ऐसे ही पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों से मिलवाते हैं जो लोग खरीद रहे हैं। 

These are the most popular electric scooter in India
लोहिया जीनियस।
लोहिया जीनियस
लोहिया जिनियस में 250 वाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है। जो 48 वोल्ट की बैटरी से चलका है। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर लोहिया जिनियस की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 28 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है। 


 
These are the most popular electric scooter in India
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज।
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज 
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज इको-फ्रेंडली स्कूटर पर जाना जाता है। कंपनी ने इसे स्टाइलिश डिजाइन दिया है। इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 38 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the most popular electric scooter in India
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी सबसे पुरानी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटरों में से है। कंपनी ने इस स्कूटर में 250 वाट का इलेक्ट्रानिक मोटर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर हीरो मैक्सी की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 30 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है। 
 
विज्ञापन
These are the most popular electric scooter in India
एवन ईस्कूट
एवन ई स्कूट
एवन साइकिल को कौन नहीं जानता। हमारा आपका बचपन इसी ब्रांड की साइकिल के साथ गुजरा है। कंपनी ने बाजार में एक कदम आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रानिक स्कूटर लॉन्च किया। एवन के इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 48 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 65 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 24 किमीप्रघं की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed