फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1.1 करोड़ रुपये में बिकी Mahindra Thar की पहली कार, 5400 लोगों ने नीलामी में लगाई थी बोली

Wed, 30 Sep 2020 06:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 30 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
The first car of Mahindra Thar sold for Rs 1.1 crore, 5400 participants took part in the auction.
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की नई Thar की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। दरअसल इस कार को लेकर एक रोचक बात यह है कि अब तक कंपनी ने इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया है। बावजूद इसके Mahindra Thar 2020 की पहली कार 1 करोड़ रुपये से महंगी बिकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह क्या बात हुई? तो इसका जवाब है कि महिंद्रा थार की पहली कार को नीलामी में खरीदा गया। बता दें कि कंपनी अपनी नई ऑफ रोडिंग कार को भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी।


 

नीमाली में 5,400 लोगों ने लिया हिस्सा 

The first car of Mahindra Thar sold for Rs 1.1 crore, 5400 participants took part in the auction.
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

Mahindra Thar की पहली कार की नीलामी 24 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 29 सितंबर शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान कई ग्राहकों ने लाखों की बोली लगाई, लेकिन इस कार को नीलामी में सबसे ज्यादा 1.1 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाले आकाश मिलिंद ने अपने नाम किया। इस नीमाली में 5,400 लोगों ने हिस्सा लिया था।

25 लाख रुपये से शुरू हुई नीलामी

The first car of Mahindra Thar sold for Rs 1.1 crore, 5400 participants took part in the auction.
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

Mahindra Thar की पहली कार की रिजर्व कीमत 25 लाख रुपये रखी गई, जिसके बाद हर बोली 25000 रुपये के कीमत से बढ़ती चली गई। पहले दिन इस कार की बोली 80 लाख रुपये तक लगी। वहीं, आखिरी दिन इसे 1.1 करोड़ रुपये में आकाश मिलिंद ने खरीद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता को मिलेगी नंबर 1 कार

The first car of Mahindra Thar sold for Rs 1.1 crore, 5400 participants took part in the auction.
Mahindra Thar 2020: Global Debut - फोटो : Social Media

इस कार को नीमाली में जीतने वाले ग्राहक को उनकी पसंद के वेरिएंट और कलर ऑप्शन के हिसाब से यह कार दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें # 1 बैजिंग लिखा स्टील प्लेट भी दिया जाएगा। उनकी गाड़ी के डैशबोर्ड और लेदरेट सीटों पर नंबर '1' नंबर लिखा जाएगा। 

नीलामी से मिलने वाली रकम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल संगठनों को दी जाएगी। 

विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: कीमत

The first car of Mahindra Thar sold for Rs 1.1 crore, 5400 participants took part in the auction.
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar के वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार होंगी,
 

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 9.75 लाख रुपये होगी।

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.49 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.25 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.99 लाख रुपये होगी।

  • LX मैनुअल 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 11.20 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.25 लाख रुपये होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed