Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले कुछ के दौरान बाजार और ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अपनी कारों में दिए जाने वाले फीचर्स को अपग्रेड या डाउनग्रेड करने के मामले में काफी सक्रिय दिखी है। इसी ट्रेंड को अपनाते हुए, टाटा मोटर्स ने अब अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कार Tiago (टियागो) में एक नया फीचर शामिल किया है।
2 of 6
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
कुछ समय पहले तक नए फीचर्स के साथ आई टियागो के मिड वेरिएंट (XT) में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल नहीं दिए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अब डीलर स्रोतों ने टियागो का जो अपडेटेड ब्रोशर साझा किया है, उससे साफ है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए XT ट्रिम अब नए कंट्रोल फीचर्स के साथ आई है।
इससे पहले, सिर्फ XZ और XZ+ वेरिएंट्स में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल के फीचर दिए गए थे। स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल आज के दौर में एक महत्वपूर्ण पैसिव सेफ्टी फीचर है। यह फीचर ड्राइवर को ड्राइविंग करते समय स्टीयरिंग व्हील से हाथ हटाए बिना कार के म्यूजिक सिस्टम को कंट्रोल करने के साथ-साथ फोन कॉल का जवाब देने में भी मदद करता है।
टाटा ने जहां XT ट्रिम में यह नया फीचर जोड़ा है, उन्होंने इस ट्रिम से एक फीचर हटाया भी है। कार को मिले नए अपडेट के रूप में रियर पार्सल शेल्फ ट्रे अब XT ट्रिम के साथ उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर अपडेट के बाद XT ट्रिम की कीमत बढ़ा गई है, जो अब 1,000 रुपये महंगी हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ने अभी तक इस अपडेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। डीलरों के पास अभी भी XT वेरिएंट का स्टॉक जिसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स का फीचर नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टाटा मोटर्स आधिकारिक कीमत और अपडेट का एलान करेगी।