{"_id":"60ffd1c18ebc3e09476ea339","slug":"tata-nexon-ev-registers-same-level-of-demand-as-nexon-diesel-variant-tata-nexon-ev-is-bestselling-electric-passenger-vehicle-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV: धड़ल्ले से बिक रही है टाटा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी, डीजल वेरिएंट के बराबर पहुंची मांग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV: धड़ल्ले से बिक रही है टाटा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी, डीजल वेरिएंट के बराबर पहुंची मांग
Tue, 27 Jul 2021 02:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
Tata Nexon EV Bestselling Electric Car in India : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV (नेक्सन ईवी) को लॉन्च के बाद से अब तक ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। नेक्सन ईवी के आने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी की अपील बढ़ गई है। Tata Nexon EV इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी बढ़ गई है। इस बात का प्रमाण यह है कि टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सन ईवी की मांग इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट के बराबर पहुंच गई है।
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
नेक्सन ईवी की मांग से उत्साहित टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह 2025 तक 10 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं कंपनी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी महत्वपूर्ण निवेश करेगी।
बालाजी ने यह भी कहा कि टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि कुल बिक्री में नेक्सन ईवी की हिस्सेदारी बहुत जल्द 5 फीसदी तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन की हिस्सेदारी दो साल पहले सिर्फ 0.2 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में, अप्रैल-जून के बीच, टाटा मोटर्स ने कुल 53,800 कारों की बिक्री की। जिसमें से Nexon EV की 1,716 यूनिट्स बेचीं गईं।

Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने हाल ही में अपनी ईवी पॉलिसी की घोषणा की है। इन ईवी नीतियों का मकसद ग्राहकों को सब्सिडी देकर इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, वे ईवी मैन्युफेक्चरिंग हितधारकों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को सब्सिडी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
इन व्यापक राज्य ईवी नीतियों के साथ, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र उन राज्यों में से हैं जहां नेक्सन ईवी की मांग ज्यादा है। केंद्र सरकार की FAME-II योजना के साथ-साथ इन ईवी नीतियों की वजह से Nexon EV और Nexon डीजल के बीच कीमत का अंतर कम हुआ है। इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतें भी ग्राहकों को डीजल वेरिएंट की बजाए नेक्सन ईवी खरीदने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
Tata Nexon EV Interior
- फोटो : For Reference Only
रेंज और कीमत
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127bhp का दमदार पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.56 लाख रुपये तक जाती है।