फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV: सिंगल चार्ज में 312 किमी चलनेवाली इलेक्ट्रिक कार की खासियतें

Tue, 28 Jan 2020 12:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
tata nexon ev price and launch date tata nexon electric suv tata nexon ev battery specification
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media
Tata Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। कार बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की ग्राहक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए कंपनी अपनी इस नई कार को Auto Expo 2020 से पहले लॅान्च किया। खास बात यह है कि Nexon EV इलेक्ट्रिक श्रेणी में Tata की पहली कार नहीं है। लेकिन Nexon EV के साथ कंपनी अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश कर रही है। Tata Electric SUV Nexon में कंपनी कई ऐसे कनेक्टेड फीचर्स देगी, जैसे MG Hector, Hyundai Venue और Kia Seltos में मिलते हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग पहले ही चालू कर दी थी।  कंपनी की वेबसाइट पर जाकर 21 हजार रुपये में इसकी बुकिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं कार की फीचर्स के बारे में। 

 
tata nexon ev price and launch date tata nexon electric suv tata nexon ev battery specification
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media

रेंज 

Tata Nexon EV में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित  लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है। 
tata nexon ev price and launch date tata nexon electric suv tata nexon ev battery specification
Tata Nexon EV Engine - फोटो : Social Media

रफ्तार

इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलेंगे और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी मिलेगी, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon ev price and launch date tata nexon electric suv tata nexon ev battery specification
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media

बैटरी पर इतनी वारंटी

कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।  
विज्ञापन
tata nexon ev price and launch date tata nexon electric suv tata nexon ev battery specification
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Social Media

फीचर्स

Nexon EV की कैबिन की बात करें तो इसके ज्यादातर कंपोनेंट रेग्यूलर नेक्सन एसयूवी की तरह ही होंगे। लेकिन इस इलेक्ट्रिक सब कॅाम्पैक्ट SUV में Tata Altroz की तरह ही 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलेगा। जिससे बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी मिलेगी। ऐसी संभावना है कि यह कार सिर्फ एक वेरिएंट में आएगी, इसलिए इस कार के ज्यादातर फीचर्स रेगुलर Nexon XZ वेरिएंट वाले होंगे। इन फीचर्स की बात करें तो इस नई Nexon EV में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सन प्रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा के मोर्चे पर Nexon अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार साबित हुई है। ग्लोबल NCAP ने सुरक्षा क्रैश टेस्ट में Nexon को 5-स्टार रेटिंग दी है, ऐसी ही उम्मीद इलेक्ट्रिक कार Nexon EV से भी है। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 2 एयर बैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed