फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स ने एसयूवी में गुपचुप तरीके से किए कई बदलाव, मिले कई नए फीचर्स

Sun, 27 Jun 2021 01:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 27 Jun 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
tata nexon ev features updated tata motors cars electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) में गुपचुप तरीके से नए अपडेट्स पेश कर दिए हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के साथ, टाटा नेक्सन एसूयवी को नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार के इंटीरियर में डैशबोर्ड लेआउट और इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिले हैं। इससे पहले, घरेलू वाहन निर्माता ने इंफोटेनमेंट स्क्रीन के कंट्रोल बटन्स को हटाकर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वाले Nexon और Altroz को भी अपडेट किया है।


नए अपडेट के साथ, नेक्सन ईवी के फिजिकल बटन और नॉब्स जो 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन में कई काम के लिए इस्तेमाल किए जाते थे, इन्हें हटा दिया गया है। इससे पहले, इसमें छह बटन और दो रोटरी नॉब मिलते थे जो एसी वेंट के नीचे रखे गए थे। इन बटन और नॉब्स को हटाकर इन्हें 'नेक्सेन' ब्रांडिंग से रिप्लेस कर दिया गया है, जो क्रोम फिनिश में दिए गए हैं। 
tata nexon ev features updated tata motors cars electric vehicles in india
Tata Nexon EV Interior - फोटो : For Reference Only
इन बटन के जरिए होम, फेवरेट्स, प्रिवियस, नेक्स, स्मार्टफोन और बैक फंक्शंस जैसी कई चीजों को कंट्रोल किया जाता था। जबकि वॉल्यूम और रेडियो ट्यूनर को कंट्रोल करने के लिए नॉब्स का इस्तेमाल किया जाता था। कंपनी ने अब इन सब फंक्शन के लिए टचस्क्रीन को ही अपडेट कर दिया है। 
tata nexon ev features updated tata motors cars electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only
नेक्सन ईवी से इस बटन को हटा दिए जाने के बाद, नॉब्स से केबिन में एक क्लीन लुक मिलता है। लेकिन इसके साथ ही, यह क्लीनर लुक के नाम पर फिजिकल बटन से मिलने वाली आजादी और सुविधा को भी छीन लेता है। साथ ही, ड्राइवरों को इस नए फीचर के साथ तालमेल बैठाने में कुछ समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon ev features updated tata motors cars electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
डैशबोर्ड में मिलने वाले इस अपडेट्स के अलावा, नेक्सन ईवी में अब ड्यूल-टोन, फाइव-स्पोक डिजाइन वाले नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बता दें, पहले कार में पहियों पर आठ-स्पोक डिजाइन मिलता था। हालांकि, एसयूवी के टायर के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी 215/60 R16 साइज में आता है। 
विज्ञापन
tata nexon ev features updated tata motors cars electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल है। अप्रैल 2021 तक, टाटा बैटरी से चलने वाली इस एसयूवी की कुल 4,000 से ज्यादा यूनिट्स की खुदरा बिक्री करने में कामयाब रही। अगले कुछ महीनों में नेक्सन ईवी का एक डार्क एडिशन भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed