फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors अपनी गाड़ियों में लाएगी दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, साथ ही मिलेगा DCT गियरबॉक्स

Mon, 17 Aug 2020 05:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors will update Tata Harrier and Tata Altroz with new turbo petrol engine and dual clutch DCT automatic transmission
Tata Harrier BS6 - फोटो : For Refernce Only

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ रही चुनौतियों को देखते हुए Tata Motors ने एक योजना बनाई है जिसके तहत कंपनी हर दो महीने में अपने मॉडल्स को अपडेट करेगी। कंपनी ने इस पॉलिसी को ‘न्यू फॉरेवर’ नाम दिया है। इसके तहत कंपनी अपने मौजूदा मॉडल्स के नए वैरिएंट्स, स्पेशल एडिशंस और नए फीचर्स जोड़ती रहेगी। कंपनी इसी योजना के तहत अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज और हैरियर एसयूवी का टर्बो पेट्रोल वैरिएंट भी लॉन्च करेगी।

Tata Motors will update Tata Harrier and Tata Altroz with new turbo petrol engine and dual clutch DCT automatic transmission
Tata Motors Showroom - फोटो : for Reference Only

ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं

हाल ही में नीले रंग की प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज के टर्बो पेट्रोल वैरिएंट को बिना कैमफ्लेज के टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अल्ट्रोज ने टर्बो वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। वहीं हैरियर के टर्बो पेट्रोल वैरिएंट को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि कंपनी ने अभी तक दोनों गाड़ियों की ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Tata Motors will update Tata Harrier and Tata Altroz with new turbo petrol engine and dual clutch DCT automatic transmission
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)

अल्ट्रोज में टर्बो इंजन

टाटा अल्ट्रोज टर्बो पेट्रोल मॉडल की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है, जो 99 बीएचपी की पावर और 141 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें नई पावरफुल मोटर के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। अल्ट्रोज मॆं 7-स्पीड डीटी-1 डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स होगा, जो ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन से ज्यादा बेहतर और दमदार होगा। यह डीसीटी यूनिट आने वाले समय में कंपनी की प्रीमियन मिड साइज सेडान, एमपीवी और मिडसाइज एसयूवी में भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors will update Tata Harrier and Tata Altroz with new turbo petrol engine and dual clutch DCT automatic transmission
Tata Nexon 2020 - फोटो : Tata Motors (for Reference Only)

नेक्सन में डीसीटी में गियरबॉक्स

वहीं टाटा नेक्सन के बारे में कहा जा रहा है कि नई डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स यूनिट सबसे पहले इसी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में दी जाएगी। फिलहाल नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Tata Motors will update Tata Harrier and Tata Altroz with new turbo petrol engine and dual clutch DCT automatic transmission
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)

टाटा हैरियर में टर्बो इंजन

इसके अलावा टाटा हैरियर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया जाएगा, जो 150 बीएचपी की पावर देगा। यह नेक्सन में आने वाले रेवोट्रॉन टर्बो इंजन का 4-सिलंडर वर्जन होगा। साथ ही, टाटा हैरियर को टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल को भी उतारा जाएगा, जिसमें स्पोर्ट मोड के साथ पैडल शिफ्टर भी मिलेगा। ट्रांसमिशन की बात करें, तो इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मैनुअल का ऑप्शन भी मिलेगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed