फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors: टाटा की कारें हुईं मंहगी, जानें कितनी बढ़ीं कीमतें, साथ ही एक अच्छी खबर भी है

Tue, 03 Aug 2021 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
tata motors price hike tata price hike Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय कार बाजार में पेश किए जाने वाले अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का एलान किया है। टाटा मोटर्स के वाहनों की बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार, 3 अगस्त से लागू हो गई हैं। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, हाल के दिनों में कंपनी ने उत्पादन लागत में वृद्धि का हवाला दिया गया है। हालांकि, 31 अगस्त तक सभी रिटेल पर प्राइस प्रोटेक्शन है।


टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स में कीमतों की बढ़ोतरी औसतन लगभग 0.8 फीसदी होगी। कंपनी ने कहा है कि हर मॉडल के हिसाब से कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने कहा है कि उसके 'न्यू फॉरएवर' मॉडल के जिन कारों की बुकिंग 31 अगस्त तक या उससे पहले हुई होगी, उन पर इन बढ़त का असर नहीं होगा। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में टियागो, टिगोर, नेक्सन, अल्ट्रोज, हैरियर जैसे मॉडल आते हैं। 
 
tata motors price hike tata price hike Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस साल कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जनवरी में Tiago, Tigor, Nexon, Nexon EV और Harrier जैसी कारों की कीमतें बढ़ाई गई थी। इसके बाद कंपनी ने मई के महीने में एक बार और बढ़ोतरी की। 
tata motors price hike tata price hike Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
वाहनों के उत्पादन में कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण संभवत: कंपनी ने कीमतें बढ़ाई हैं। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत के बोझ का बहुत कम हिस्सा ग्राहकों पर डाला है। चंद्रा ने कहा था, "हमने पिछले एक साल में स्टील और अन्य कीमती धातुओं की कीमत में भारी बढ़त देखी है। पिछले एक साल में कमोडिटी कीमतों में बढ़त से हमारे राजस्व पर 8 से 8.5 फीसदी तक का वित्तीय असर पड़ा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors price hike tata price hike Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
चंद्रा ने कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत के असर को कम से कम करने के लिए कई अन्य उपाय पहले किए, जिससे ग्राहकों पर कीमत बढ़ोतरी का ज्यादा बोझ न पड़े। उन्होंने कहा, "लेकिन आवश्यक कमोडिटी की ऊंची कीमतों की वजह से खाई बनी हुई थी। इसलिए हमें कीमत बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।"
विज्ञापन
tata motors price hike tata price hike Tata Motors Hikes Prices of Passenger Vehicles
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अब देश में कई कार निर्माताओं में शामिल हो गई है जिन्होंने अगस्त से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस सूची में होंडा कार्स इंडिया और टोयोटा भी शामिल हैं। इससे पहले जुलाई के महीने में मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कई मॉडलों की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले टाटा मोटर्स ने इस साल मई महीने में अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में 1.8 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। जबकि, उससे पहले इसी साल जनवरी महीने में कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों को 26,000 रुपये तक महंगा कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed