{"_id":"5e4945c28ebc3ee609015691","slug":"tata-motors-car-dealership-tata-motors-showroom-at-petrol-pump-tata-motors-cars-sales-car-dealer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब पेट्रोल पंपों के जरिए कार बेचेगी Tata Motors, अब तक बनाए 400 आउटलेट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब पेट्रोल पंपों के जरिए कार बेचेगी Tata Motors, अब तक बनाए 400 आउटलेट
Sun, 16 Feb 2020 07:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors Lineup
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने घरेलू कार बाजार में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लक्ष्य से एक नई योजना बनाई है। Tata Motors की योजना है कि वह अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाने के लिए छोटे शहरों में नए डीलर बनाएगी। लेकिन इसमें नई बात यह है कि टाटा मोटर्स तेल विक्रेताओं के साथ पार्टनरशिप पर जोर दे रही है। Tata Motors छोटे शहर में पेट्रोल पंपों के जरिए कार बेचेगी।
टाटा मोटर्स
पेट्रोल पंप पर शोकेस
एक रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors के हेड ऑफ मार्केटिंग (पैसेंजर कार) विवेक श्रीवास्तव के कहा कि इस नए प्रयोग को अंदरूनी तौर पर इमर्जिंग मार्केट आउटलेट का नाम दिया जा सकता है। पेट्रोल पंपों पर मौजूद इन शोरूम पर छोटी कारों का डिस्पले होगा, जिनका संख्या भी पेट्रोल पंप के आकार के आधार पर एक या दो होगी।

Tata Motors Showroom
- फोटो : सांकेतिक
पसंद के मुताबिक शोकेस
श्रीवास्तव के बताया कि शहर के हिसाब से लोकप्रिय कारों को इन शोरूम पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि Tata की Tiago (टियागो) कार का ग्राहक केवल टियागो ही देखना पसंद करेगा। 5 अन्य कारों को देखने में उसकी दिलचस्पी नहीं होगी। और इसके लिए उसे बड़े शोरूम की भी जरूरत नहीं। श्रीवास्तव का कहना है कि छोटे शहरों में बड़े शोरूम का निर्माण बड़े ही हिचकिचाहट का काम है।

Tata motors
- फोटो : Social