Luxury Sports Car (लग्जरी स्पोर्ट्स कार) निर्माता कंपनी Porsche (पॉर्शे) आने वाले समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पुरानी कारों (सेकंड हैंड) के कारोबार में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे उन्हें देश में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कंपनी अभी घरेलू बाजार में 718, 911, मैकान और केयेन जैसी लक्जरी स्पोर्ट्स कारें और एसयूवी बेचती है। इन गाड़ियों की कीमत 70 लाख रुपये से 1.63 करोड़ रुपये के बीच है और इस समय भारत में इसके कुल 3,500 ग्राहक हैं।
2 of 5
Porsche Macan Facelift
- फोटो : Porsche
Porsche India (पॉर्शे इंडिया) के निदेशक पवन शेट्टी ने कहा, "हम पुरानी कारों के कारोबार पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। भारत में हमारी 3,500 से अधिक कारें हैं। यह एक बड़ी संख्या है। हम इस्तेमाल की जा चुकी कारों के व्यवसाय के लिए सही प्रारूप तलाश रहे हैं।"
कंपनी वैश्विक स्तर पर Porsche Approved (पॉर्शे अप्रुव्ड) ब्रांड नाम से पुरानी कारें बेचती है।
3 of 5
Porsche 911 sports car
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि कंपनी की घरेलू बाजार में मध्यम अवधि में पुरानी कारों के कारोबार में उतरने की योजना है। उन्होंने कहा कि कंपनी पुरानी कारों पर 9 साल की वारंटी देती है, ऐसे में उपभोक्ताओं को गुणवत्ता का भरोसा मिलता है।
4 of 5
Porsche Cayenne Coupe
- फोटो : Twitter
वर्ष 2020 में बिक्री की संभावनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस समय सटीक संख्या बताना कठिन है, लेकिन हम 2019 की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।
5 of 5
Porsche Macan Facelift
- फोटो : Social
उन्होंने कहा, "वर्ष 2018 में हमने 348 कारें बेचीं और बीता साल ऑटो उद्योग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने 350 कारें बेचने में कामयाबी पाई। हम बीते साल से काफी खुश हैं और उम्मीद है कि इस साल ये रफ्तार बनी रहेगी... मुझे लगता है कि 2020 भी 2019 की तरह ही रहेगा।"