फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors लॉन्च करेगी Tata Harrier का नया वर्जन, जानें इस SUV के बारे में 6 बड़ी बातें

Tue, 28 Jan 2020 06:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
tata harrier suv automatic new tata harrier launch tata harrier new model with sunroof
Tata introduces sunroof for Harrier - फोटो : Social
Tata Motors की हाल ही में लॉन्च हुई SUV कार Tata Harrier के ऑटोमैटिक वेरिएंट के आने की चर्चा थी। इसके बाद से ही इस कार का ऑटो बाजार में प्रतीक्षा होने लगी। हालांकि कार प्रेमियों का यह इंतजार जल्द होने वाला है। टाटा मोटर्स जल्द हैरियर का अपडेट मॉडल पेश करने की योजना में है। कंपनी नई Tata Harrier को फरवरी में Auto Expo 2020 में लॉन्च कर सकती है। Tata Motors ने एक टीजर विडियो रिलीज किया है, जिसमें अपडेटेड Harrier के बारे में कई जानकारी सामने आई है। जानते हैं नई Tata Harrier की 6 बड़ी बातें। 
tata harrier suv automatic new tata harrier launch tata harrier new model with sunroof
Tata Harrier SUV

इंजन

Tata Harrier SUV में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। फिलहाल इसमें BS4 इंजन मिलता है। इसमें 1956 CC का डीजल इंजन दिया गया है, जो  138bhp का पावर और 350Nm टॉर्क पैदा करता है। अपडेटेड BS6 इंजन में BS4 मॉडल की तुलना से ज्यादा पावर मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक BS6 इंजन करीब 170bhp का पावर और 350Nm टॉर्क देगा। 
tata harrier suv automatic new tata harrier launch tata harrier new model with sunroof
Tata Harrier Price - फोटो : Social

गियरबॉक्स

अभी Harrier 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। अपडेट मॉडल में BS6 इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को ह्यूंदै से लिया है जो कि मैन्युअल मोड के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata harrier suv automatic new tata harrier launch tata harrier new model with sunroof
tata harrier suv

सनरूफ

नई Tata Harrier के टॉप वेरिएंट में फैक्ट्री फिटेड पैनोरमिक सनरूफ होगा। अभी ग्राहक को कंपनी इस एसयूवी को खरीदने के बाद सनरूफ को आफ्टरमार्केट फिटमेंट के रूप में ऑफर करती है। यह सनरूफ SUV Harrier के नए टॉप वेरिएंट (XZ+) में स्टैंडर्ड होगा। यह नया वेरिएंट मौजूदा टॉप वेरिएंट (XZ Dual-Tone) से ऊपर की रेंज में आएगा। 
विज्ञापन
tata harrier suv automatic new tata harrier launch tata harrier new model with sunroof
tata harrier

बड़े पहिये

टाटा हैरियर में अभी 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नए हैरियर के टॉप वेरिएंट में 18-इंच के नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। टीजर से यह भी साफ हुआ है इस नए वेरियंट में हैरियर के मौजूदा महंगे वेरियंट वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। नए वेरियंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed