भारत में आज एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं यही कारण है कि कंपनियां ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखने के लिए बेहतरीन एसयूवी को पेश कर रही हैं इस समय बाजार में तीन एसयूवी को लेकर काफी चर्चाएं हैं जिनमें से 2 हाल ही में लांच हुई है। टाटा की हैरियर, निसान किक्स और हुंडई क्रेटा इस सेगमेंट में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
इसके पीछे एक खास वजह इनके कई समान फीचर्स हैं जो कई मापदंडों पर एक दूसरे को सहयोग करते हैं। हुंडई क्रेटा बाजार में पहले से ही प्रभावशाली कार है। इसकी बिक्री संख्या भी लांचिंग के समय से ही अव्वल रही है। जबकी टाटा हैरियर और निसान किक्स को देश में हाल ही में लॉन्च किया गया है।
2 of 7
Hyundai Creta Vs Tata Harrier Vs Nissan Kicks
तीन एसयूवी जैसे कि टाटा हैरियर, निसान किक्स और हुंडई क्रेटा में प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं जो साधारण गाड़ियों की तुलना में बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं। हालांकि, हैरियर पर लगे हेडलैम्प्स थोड़ा नीचे स्थित हैं जिन पर एलईडी डीआरएल द्वारा कब्जा कर लिया गया है जो काफी आक्रामक दिख रहा है।
3 of 7
Hyundai Creta Vs Tata Harrier Vs Nissan Kicks
यहां तीनों एसयूवी में कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो अपने आप में अनोखे हैं और दिलचस्प हैं। उदाहरण के लिए, टाटा हैरियर को puddle लैंप मिलता है दूसरी ओर हुंडई क्रेटा में वायरलेस चार्जिंग सुविधा मिलती है जबकि निसान किक्स पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की अनूठी विशेषताओं से लैस है।
4 of 7
Hyundai Creta Vs Tata Harrier Vs Nissan Kicks
यहां तीनों एसयूवी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि हुंडई क्रेटा और निसान किक्स में यह एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करता है। लेकिन हैरियर पर इंफोटेनमेंट सिस्टम केवल एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है । हालांकि इसमें भविष्य में ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दी जानें की उम्मीद है।
5 of 7
Hyundai Creta Vs Tata Harrier Vs Nissan Kicks
तीन एसयूवी की अन्य विशेषताओं की बात करें तो टाटा हैरियर को डायल-टाइप ड्राइव मोड मिलता है। दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा यहां एकमात्र है जो सनरूफ फीचर के साथ आती है और निसान किक्स को एक हाइलाइट फीचर के रूप में 360 डिग्री कैमरा मिलता है।