फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Electric Car: त्योहार पर खरीदना चाहते हैं Tata Nexon EV या Tigor EV, जानें इनकी वेटिंग पीरियड

Tue, 02 Nov 2021 10:35 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
tata electric car waiting period tata nexon ev waiting period tata tigor ev waiting period electric vehicles in india
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Nexon (नेक्सन) और Tigor (टिगोर) जैसी इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ती जा रही है। लेकिन दुनियाभर में छाई सेमिकंडक्टर चिप की कमी के संकट के बीच कार निर्माता इसकी आपूर्ति को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि मौजूदा संकट के कारण नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी की वेटिंग पीरियड 6 महीने तक बढ़ सकती है।


टाटा मोटर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने कहा, "हम इसे (वेटिंग पीरियड) को कम करने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रहे हैं...  लेकिन हम सेमिकंडक्टर चिप पर वैश्विक संकट से निपट रहे हैं और हम इतना ही कर सकते हैं।"
 
tata electric car waiting period tata nexon ev waiting period tata tigor ev waiting period electric vehicles in india
Tata Nexon EV Delivery - फोटो : Tata Motors
बिक्री में 276 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी
अक्तूबर में, टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 1,586 यूनिट्स की बिक्री हुई। एक साल पहले इसी महीने की तुलना में साल-दर-साल बिक्री वृद्धि के मामले में यह 276 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है। अगर इस साल सितंबर की बिक्री से तुलना की जाए तो भी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 47 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।
tata electric car waiting period tata nexon ev waiting period tata tigor ev waiting period electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी
Tata Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। हालांकि महिंद्रा, एमजी मोटर या ह्यूंदै जैसे टाटा के प्रतिद्वंद्वी देश में ईवी की बिक्री करते हैं। लेकिन कोई भी बाजार में पकड़ बनाने में सफल नहीं हो सकी हैं जैसा कि टाटा मोटर्स के ईवी ने अब तक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tata electric car waiting period tata nexon ev waiting period tata tigor ev waiting period electric vehicles in india
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
टिगोर ईवी देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार
टाटा मोटर्स ने हाल ही में 11.99 लाख रुपये की कीमत पर भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी लॉन्च की है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.14 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। नई टिगोर ईवी को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अपडेट हासिल हुए हैं। इसमें अब बेहतर प्रदर्शन करने वाला बैटरी पैक और नए स्टाइल और फीचर्स मिलते हैं। Tigor EV पहली इलेक्ट्रिक सेडान है जो बड़े पैमाने पर भारतीय खरीदारों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
tata electric car waiting period tata nexon ev waiting period tata tigor ev waiting period electric vehicles in india
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
सबसे बड़ी कार निर्माता
भारत में इलेक्ट्रिक कार बेचने के लिहाज से तो Tata Motors सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। कार निर्माता की इस समय EV सेगमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed