अगर आप फेस्टिव सीजन में Tata Motors (टाटा मोटर्स) की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास कम ब्याज दर और ईएमआई पर कार खरीदने का शानदार मौका है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के ग्राहकों को लोन का विकल्प मुहैया करने के लिए Bank of India (बैंक ऑफ इंडिया) (बीओआई) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत किसी भी ग्राहक को कार खरीदने के लिए आसानी से लोन मिल जाएगा।
कम ब्याज पर लोन
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत बीओआई टाटा मोटर्स के ग्राहकों को 6.85 प्रतिशत के निचले स्तर से शुरू होनी वाली ब्याज दर पर लोन मुहैया कराएगा। इसके अलावा इस योजना के तहत वाहन की कुल लागत पर अधिकतम 90 प्रतिशत लोन दिया जाएगा, जिसमें बीमा और पंजीकरण भी शामिल होंगे।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : Tata Motors
ईएमआई का विकल्प
कंपनी ने कहा कि ग्राहक सात साल की भुगतान अवधि पर 1,502 रुपये प्रति लाख से शुरू होने वाली मासिक किस्त (ईएमआई) का विकल्प भी चुन सकते हैं।
3 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
अंबा राजन के यह कहा
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई (बिक्री, विपणन, कस्टमर केयर) के उपाध्यक्ष राजन अंबा ने कहा, "यह साझेदारी हमारे 'फाइनेंस ईजी फेस्टिवल' के अनुरूप है, जिसमें हम भारत भर में कई वित्तपोषण साझेदार के साथ भागीदारी करते हैं ताकि कारों के मालिकाना हक को सुलभ बनाया जा सके।"
4 of 5
Tata Harrier at Tata Showroom
- फोटो : Tata Motors
खरीदारों को होगा फायदा
बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के तहत पारंपरिक कारों और एसयूवी की नई फोरएवर रेंज के खरीदारों को लाभ होगा। इसके अलावा देशभर में व्यक्तिगत सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को इस पेशकश का लाभ मिलेगा।
5 of 5
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस
इस स्कीम के तहत कोई भी ग्राहक अगर 31 मार्च 2022 तक टाटा मोटर्स की कार खरीदता है तो लोन की प्रोसेसिंग फीस जीरो होगी। इसका मतलब यह हुआ कि ग्राहक को बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के लोन दिया जाएगा।